क्राइम

पहले खिलाया पिलाया फिर कर दिया जानलेवा हमला  गंभीर हालत में पीड़ित को कुसमी से जिला अस्पताल किया गया रेफर 

ar 728 ad
AR News Live

पहले खिलाया पिलाया फिर कर दिया जानलेवा हमला

गंभीर हालत में पीड़ित को कुसमी से जिला अस्पताल किया गया रेफर

 

सीधी। जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रौहाल के कोटमा में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया गया, जिससे पीड़ित को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन स्वास्थ में सुधार न होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी मोतीलाल सिंह पिता रघुनाथ सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी कोटमा को 16 अक्टूबर को रात्रि कोटमा एवं कवछ गांव के कुछ लोगों द्वारा अपने साथ ले जाकर शराब पिलाई फिर मुर्गा खिलाएं और नशें के हालत में उससे विवाद कर मारपीट करने लगे। ग्रामीणों के अनुसार आरोपियों ने बुरी तरह से मारपीट कर धान के खेत मे फेक दिया था, इस मारपीट में मोतीलाल को गंभीर चोटें आई है, ग्रामीणों की मदद से घायल को पहले उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में भर्ती कराया गया लेकिन स्वास्थ में सुधार न होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं इस मामले की जानकारी मिलने पर कुसमी पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर मामला पंजीबद्ध करते हुए जांच शुरू कर दी है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button