क्राइम

। नशा विरोधी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने 23000 रूपये कीमती 127 नग आनरेक्स कफ सिरप जप्त कर आरोपीया को किये गिरफ्तार।

ar 728 ad
AR News Live

 

 

। नशा विरोधी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने 23000 रूपये कीमती 127 नग आनरेक्स कफ सिरप जप्त कर आरोपीया को किये गिरफ्तार।

 

*सीधी।*

पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सीधी श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरी. अभिषेक उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने 23000 रू. कीमती 127 नग कफ सिरप के साथ आरोपिया को गिरफ्तार कर मामला किया पंजीबद्ध।

 

*मामला विवरणः-* दिनाँक 14.10.24 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखविर सूचना मिली कि ग्राम रामपुर की एक महिला अपने घर में अवैध मादक पदार्थ कोरेक्स लेकर ग्राहको का इंतजार कर रही है। थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा मुखविर सूचना से वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया जाकर रेड़ कार्यवाही हेतु एक टीम गठित कर मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया जहा एक महिला बैठी मिली जिसके घर एवं आसपास की तलाशी लेने पर घर के पीछे बाड़ी के पास एक सफेद रंग की बोरी मिली जिसे समक्ष गवाहों के खोलकर चेक किया गया जिसमे 127 शीशी नशीली कफ सिरप कीमती 23,000 रूपये पाया गया जो उक्त संदेहिया/आरोपिया से अवैध नशीली कफ सिरफ बिक्री करने के संबंध मे वैध दस्तावेज की माग की गई जो नही होना बताये तथा अवैध नशीली कफ सिरप के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए उक्त नशीली कफ सिरप भास्कर पाण्डेय निवासी नूतन कॉलोनी सीधी से लाना बताई । आरोपिया से उक्त अबैध नशीली आनरेक्स कफ शीरप 127 नग कीमती 23000 रूपये की जप्ती की जाकर आरोपिया का उक्त कृत्य धारा 5/13 म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल अधि. एवं 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने पर अपराध कायम कर आरोपीगणों को गिरफ्तार कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया है।

 

उपरोक्त कार्यवाही मे – निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय उनि आकाश राजपूत, पूनम सिंह, प्रधान आरक्षक ममता पाठक, आरक्षक सुरेंद्र बैस, शिवेंद्र मिश्रा, राजकुमार मिश्रा, आरक्षक चालक सुरेंद्र सिंह का विशेष योगदान रहा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button