सीधी

छेड़छाड़ से परेशान 15 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या,परजिनों ने किया SP ऑफिस का घेराव मांगी फांसी की सजा

ar 728 ad
AR News Live

छेड़छाड़ से परेशान 15 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या,परजिनों ने किया SP ऑफिस का घेराव मांगी फांसी की सजा –

सीधी | सीधी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है,जहां जिले में छेड़छाड़ से 15 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका सब घर के फंदे में लटकता मिला यह मामला 9 अक्टूबर का है,घटना के 5 दिन बाद सोमवार को परिजन ने एसपी ऑफिस का खराब किया है, पुलिस ने ऑफिस का में गेट बंद कर लिया इसके बाद परिजन सड़क पर बैठ गए।

बता दें कि लड़की ने सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें तीन आरोपियों के नाम थे। पुलिस ने जांच के बाद घटना के अगले दिन ही पांच आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी रिश्ते में चाचा लगता है।

सुसाइड नोट में लिखा- छेड़छाड़ से परेशान हो गई

पीड़ित ने सुसाइड नोट में ट्विंकल चौहान, पंकज गौतम और रिश्ते में अपने चाचा पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। उसने लिखा 9 अक्टूबर को आरोपी उसे बहला-फुसला कर स्कूल से गुरियरा बांध ले गए थे। यहां मारपीट की। पैसे भी छीन लिए। वीडियो भी बनाया।

आरोपी ने दिया था मोबाइल, परिजन को पता नहीं

घटनास्थल पर मोबाइल भी मिला है। इसमें कुछ फोटो, वीडियो और चैट भी मिली है। पता चला है कि आरोपियों ने लड़की को मोबाइल दे रखा था। इसके बारे में परिवार वालों को भी नहीं पता था। परिजन ने बताया कि आरोपी ने बेटी के वीडियो-फोटो बनाए हैं। इसी के आधार पर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे।

एसपी ऑफिस का गेट बंद किया

सोमवार दोपहर परिजन इकट्ठा होकर एसपी ऑफिस पहुंचे। यहां एसपी डॉ. रविंद्र वर्मा मौजूद नहीं थे। पुलिसकर्मियों ने एसपी ऑफिस का गेट बंद कर दिया। इसके बाद परिजन बाहर सड़क पर बैठ गए।

परिजन ने आरोपियों को फांसी की सजा देने, उनका घर ढहाने और सीबीआई जांच की मांग की है। परिजन ने बताया कि वे पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। मौके पर पहुंचे एएसपी अरविंद श्रीवास्तव ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी वापस लौटे।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button