क्राइम

बसपा नेता महेंद्र गुप्ता की गोली मारकर हत्या,शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा ही रहे थे कि बदमाशों ने चलाई गोली…

ar 728 ad
AR News Live

जिले के ईशानगर निवासी महेंद्र गुप्ता सोमवार की रात छतरपुर में सागर रोड स्थित गजराज पैलेस में किसी परिचित के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। गुप्ता अपने वाहन से उतरकर सड़क पार कर रहे थे, उसी समय पहले से घात लगाए बैठे दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सीधे उनके सिर के ऊपरी हिस्से में लगी, जिससे उनका सिर क्षत-विक्षत हो गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अचानक हुई फायरिंग से घटना स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया और भगदड़ मच गई। इससे बदमाशों को भागने का मौका मिला गया। भगदड़ के कारण कोई भी बदमाशों को देख नहीं पाया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमित सांघी, एएसपी विक्रम सिंह, सीएसपी अमन मिश्रा और सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू भारी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। शव को घटनास्थल से उठाकर जिला अस्पताल लाया गया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने अपने महकमे को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर अपराधियों को पकड़ने के लिए रवाना किया।

 

छतरपुर एसपी अमित सांघी ने बताया कि सागर रोड पर गजराज पैलेस के समीप बसपा नेता महेन्द्र गुप्ता की गोली मारकर हत्या की गई है। हत्या का मामला पंजीबद्ध कर अपराधियों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। संभवत: जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

 

उल्लेखनीय है कि जिले के ईशानगर निवासी बसपा नेता महेंद्र गुप्ता बिजावर विधानसभा क्षेत्र से दो बार चुनाव भी लड़ चुके थे। गुप्ता ईशानगर ग्राम पंचायत में सरपंच भी रह चुके थे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button