मध्य प्रदेश

देर रात सीएम डॉ. मोहन यादव का राम मंदिर आयोध्या से लौटने पर विमानतल पर हुआ आत्मीय स्वागत…

ar 728 ad
AR News Live

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सपत्नीक अपने मंत्री-मंडल के सदस्यों के साथ अयोध्या धाम में भगवान श्री रामलला के दर्शन करने के बाद सोमवार देर शाम भोपाल पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का राजा भोज हवाई अड्डा पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पुष्पमाला से आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मंत्री- मंडल के सभी सदस्यों ने आनंद के साथ यात्रा का लाभ उठाया। अयोध्या में भगवान श्री रामलला के गर्भ-गृह में दर्शन करके जीवन का सबसे अविस्मरणीय क्षण का अनुभव हुआ। मुख्यमंत्री ने रामजन्म भूमि न्यास और उससे जुड़े सभी कारसेवकों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने भगवान श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए सर्वस्व न्योछावर किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उन कारसेवकों का भी स्मरण किया, जिन्होंने अपना बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सनातन संस्कृति के अनुष्ठान का जो कार्यक्रम चल रहा है, यह उसका उत्कृष्ट उदाहरण है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि दो हजार साल पूर्व सम्राट विक्रमादित्य ने अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का निर्माण कराया था। अयोध्या और मध्यप्रदेश के घनिष्ट संबंध है। मध्यप्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता को भगवान श्रीराम का अशीर्वाद मिलता रहे और राज्य सरकार जन कल्याण और विकास के कार्य करती रहे इसके लिए भी प्रार्थना की। भगवान श्रीराम दयालू हैं, सब पर दया करते हैं, निश्चित ही उनका आशीर्वाद प्रदेश की जनता को मिलेगा।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में स्थित श्रीराम मंदिर में सपत्निक एवं मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों के साथ भगवान श्री रामलला का दर्शन एवं पूजन कर जगत के मंगल व कल्याण की कामना की।

 

सोमवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य परिवार के साथ विशेष विमान से अयोध्या धाम पहुंचे और भगवान रामलला के दर्शन किए। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने भगवान राम के सामने दंडवत होकर प्रणाम किया। भगवान रामलला के मंदिर में सीएम ने पूरी कैबिनेट के साथ राम धुन ‘श्रीराम, जय राम जय जय राम’ भी गाई।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अयोध्या धाम पहुंचकर भगवान श्रीराम के दर्शन से जीवन धन्य हो गया। कई जन्मों के पुण्य का प्रसाद है यह दर्शन। भगवान राम के गर्भगृह और अन्य स्थानों के दर्शन का सौभाग्य मिला। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद के सदस्यों के साथ विशेष विमान द्वारा भोपाल से अयोध्या पहुंचने के पश्चात मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे।

 

अयोध्या में राम मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद के सदस्य रामभक्ति में लीन हो गए। श्रीराम जय राम जय-जय राम के उद्घोष के साथ मंत्रीगण ने भक्तिभाव के साथ खड़े होकर आराधना की। मंदिर के गर्भ-गृह में पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव, मंत्रीगण और साथ गए परिजन ने श्रीराम दरबार के समक्ष दंडवत प्रणाम किया। उन्होंने सम्पूर्ण मंदिर परिसर का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर प्रभु श्रीराम से प्रदेश और देश के नागरिकों की खुशहाली की प्रार्थना की गई।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उत्तरप्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही और ट्रस्टी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र डॉ. अनिल मिश्रा सहित मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने श्रीराम मंदिर की प्रतिकृति भेंटकर सम्मानित किया। उत्तरप्रदेश के विभिन्न मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत अभिनंदन किया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button