शुक्रवार को 19 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए

विधानसभा निर्वाचन 2023
———
शुक्रवार को 19 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए
चुरहट से 3, सीधी से 6, सिहावल से 4 और धौहनी से 6 नाम निर्देशन भरे गए
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्र दाखिल करने के पांचवे दिन 19 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। विधानसभा क्षेत्र चुरहट से 3, विधानसभा क्षेत्र सीधी से 6, विधानसभा क्षेत्र सिहावल से 4 तथा विधानसभा क्षेत्र धौहनी से 6 उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस संबंध में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शाही ने बताया कि 27 अक्टूबर को नामांकन के पांचवे दिन 19 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। विधानसभा क्षेत्र चुरहट से प्रदीप सिंह गोंड़ ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तथा रोहित कुमार पटेल ने भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही राजेन्द्र प्रसाद पटेल ने समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के रूप में पुनः नामांकन पत्र दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र सीधी से ज्ञान प्रताप सिंह ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में, रामखेलावन भैयालाल ने बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी के रूप में, रिंकू कुशवाहा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में, दद् दू लाल पाण्डेय ने भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशी के रूप में तथा राम विशाल ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही आनंद मंगल सिंह ने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी के रूप में पुनः नामांकन पत्र दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र सिहावल से हनीम वक्श उर्फ हनीफ वक्श ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में, मारकण्डेय शिवधारी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में, शंकलान कोल ने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में तथा भारत प्रसाद पटेल ने भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। विधानसभा क्षेत्र धौहनी में कमलेश सिंह ने इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में, लालदेव राजभान ने गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी के रूप में, विश्वनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में, राम सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तथा गीता कोल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही कुंवर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में पुनः नामांकन पत्र दाखिल किया।
इस प्रकार 27 अक्टूबर तक विधानसभा क्षेत्र चुरहट से 9 प्रत्याशियों, सीधी से 11 प्रत्याशियों, सिहावल से 9 प्रत्याशियों तथा धौहनी से 7 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम समय सीमा 30 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक है। 28 अक्टूबर शनिवार तथा 29 अक्टूबर रविवार को अवकाश के कारण नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि चतुर्थ शनिवार (28.10.2023) का अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के अंतर्गत अवकाश घोषित होने के कारण दिनांक 28.10.2023 को नाम निर्देशन पत्र नहीं लिए जाएंगे।




