चुरहट विधानसभा क्षेत्र के उमरिहा द्विवेदी बस्ती 15 दिन से अंधेरे में : अंकुश मोहनी

चुरहट विधानसभा क्षेत्र के उमरिहा द्विवेदी बस्ती 15 दिन से अंधेरे में : अंकुश मोहनी
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी। चुरहट विधानसभा क्षेत्र के खड्डी अंचल के उमरिहा गांव में 15 दिन से बिजली का पच्चीस केवीए का ट्रांसफार्मर जला होने के कारण पूरी बस्ती अंधेरे में डूबा हुआ है। ट्रांसफार्मर बदलने या फिर उसे ठीक करवाने को बिजली विभाग द्वारा अभी तक कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। जिससे ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष बना हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर न बदला गया और बिजली बहाल न हुई तो लोग प्रदर्शन करेंगे।
खड्डी क्षेत्र के युवा समाजसेवी विनय पाण्डेय अंकुश मोहनी एवम् स्थानीय ग्रामीण काका अमित द्विवेदी ने कहा कि 15 दिन से उमरिहा द्विवेदी बस्ती अंधेरे में है और बिजली विभाग द्वारा पच्चीस केवीए ट्रांसफार्मर जला था उसे अभी तक बदल कर नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। जिससे अंधेरे में लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर एक बार नहीं कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों एवम् नेताओं को भी अवगत करवाया गया है, इसके बावजूद बिजली समस्या दूर करने को कोई भी प्रयास नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि इन दिनों फसल सिंचाई का कार्य चल रहा है और रात तक कई लोग इस कार्य में लगे रहते हैं। बिना बिजली के अंधेरे में यह कार्य भी काफी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि हमारी बिजली विभाग एवम् नेताओं से मांग है कि वह बिजली समस्या जल्द दूर करें अन्यथा हम लोग आने वाले दिनों में बिजली विभाग के प्रति प्रदर्शन पर उतारू होंगे। जिसका जिम्मेवार बिजली विभाग होगा। ग्रामीणों ने कहा कि अंधेरे में हम लोग रात काटने को मजबूर है और बिजली विभाग इस ओर कोई भी ध्यान ना देकर हमारी परेशानी को बढ़ा रहा है। जिसे अब सहन नहीं किया जाएगा।




