ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा प्रत्याशी और सांसद रीती पाठक ने नगर के प्रबुद्ध जनों से भेंट कर लिया आशीर्वाद

ar 728 ad
AR News Live

भाजपा प्रत्याशी और सांसद रीती पाठक ने नगर के प्रबुद्ध जनों से भेंट कर लिया आशीर्वाद

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी। लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद और सीधी विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रीती पाठक ने नगर के प्रबुद्धजनों से भेंट कर विजय श्री आशीर्वाद एवं पार्टी की चुनाव मे विजय के लिए समर्थन मागा। इस दौरान प्रबुद्धजनों मे उत्साह और गर्मजोशी देखी गई।

भाजपा जिला मीड़िया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी व सांसद श्रीमती रीती पाठक ने प्रतिष्ठित व्यवसायी कमल कामदार, वरिष्ठ समाज सेवी व्यवसायी भोला प्रसाद गुप्ता, प्रसिद्ध सराफा व्यवसायी राजेन्द्र प्रसाद सोनी, पार्षद सुभा देवी कोल, मोहित सोनी के निज निवास पर उनके परिवार सहित भेंट कर भाजपा के लिए समर्थन मागते हुए विजय का आशीर्वाद लिया।

इस दौरान सीधी विधानसभा के संयोजक आदित्य सिंह, मोतीलाल पटेल, विश्वबंधु धर द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम सोनी, मण्डल महामंत्री मुनिराज विश्वकर्मा, मोर्चा जिला महामंत्री शुभम जायसवाल, महिला मोर्चा जिला महामंत्री जगदम्बा सोनी,, तारा साहू, एड0 पंकज पाण्डेय, अजय गुप्ता सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button