16,17 एवं 18 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट कूच की हुई घोषणा।

*16 वें दिन भी जारी रही किसानों की भूख हड़ताल।*
*किसानों ने “नगाड़ा बजाओ प्रशासन को होश में लाओ” आंदोलन का किया निर्णय।*
16,17 एवं 18 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट कूच की हुई घोषणा।
सीधी l गत एक पखवाड़े से विधानसभा क्षेत्र धौहनी के तहसील मड़वास अंतर्गत ग्राम मूसामूड़ी में फर्जी भूमि अधिग्रहण के खिलाफ सहित 8 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर भूख हड़ताल में बैठे किसानों द्वारा निर्णय लिया गया है कि आगामी 16,17 एवं 18 अक्टूबर को “नगाड़ा बजाओ प्रशासन को होश में लाओ” आंदोलन के जरिए कलेक्ट्रेट सीधी का घेराव किया जाएगा।
यह घोषणा किसानों द्वारा 2 अक्टूबर को धरना स्थल से महखोर तिराहा तक “सरकार विसर्जन आदिवासी किसान पदयात्रा” निकाल कर महखोर तिराहे पर नुक्कड़ सभा की गई जिसमें आंदोलनकारी किसानों द्वारा निर्णय लिया गया कि आगामी 16, 17 एवं 18 अक्टूबर को भूख हड़ताल स्थल से किसान एवं ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट सीधी की ओर कूंच करेंगे और जिला प्रशासन का घेराव करेंगे।
कलेक्ट्रेट के घेराव को लेकर किए जाने वाले आंदोलन के संबंध में ग्राम मूसामूड़ी में भूँख हड़ताल कर रहे किसान आंदोलन के नेतृत्व कर्ता टोंको–रोको –ठोंको क्रांतिकारी मोर्चा के संयोजक उमेश तिवारी ने बताया कि एक पखवाड़ा से भी अधिक समय से किसान भूँख हड़ताल पर ग्राम मूसामूड़ी में बैठे हैं लेकिन शासन प्रशासन जिस तरह संवेदनहीन बना हुआ है जिससे किसानों द्वारा यह मान लिया गया है कि खंड प्रशासन और जिला प्रशासन गहरी नींद में सो रहा है जिसे जगाने के लिए “नगाड़ा बजाओ प्रशासन को होश में लाओ आंदोलन” के जरिए कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा और प्रशासन को जगाया जाएगा।
आज 3 अक्टूबर 2023 को भूख हड़ताल सोलहवें दिन भी जारी रही। सोलहवें दिन केदार सिंह गोड़ और हीरालाल सिंह गोड़ को अधिग्रहित भूमि की मिट्टी का तिलक लगाकर अधिग्रहण प्रभावित किसान दलवीर सिंह गोड़ के द्वारा अनशन पर बैठाया गया।
भूख हड़ताल स्थल पर उपस्थित किसान – शिव कुमार सिंह, महावीर सिंह, जितेंद्र पनिका, लालमन सिंह, विजय बहादुर सिंह, पुष्पराज सिंह, पुष्पेन्द्र सिंह गोड़, अजय सिंह गोड़, दिर्गज सिंह, हरिहर सिंह, महादेव सिंह, राजेश कुमार सिंह, राजेश कुशवाहा, रामशरण कुशवाहा, शीतल कुशवाहा, ईश्वरदीन सिंह, नंदलाल सिंह, रामकुमार सिंह, लालमणि सिंह, शिव कुमार कुशवाहा, देवेन्द्र सिंह गोड़, गनेश पनिका, राजा सिंह, राजाराम सिंह, लवकेश सिंह आदि।
*उमेश तिवारी सीधी (म.प्र.)*




