*संजय टाइगर रिजर्व के ग्रामीण मूलभूत उपलब्ध कराने रैली के साथ सौंपा ज्ञापन*

*संजय टाइगर रिजर्व के ग्रामीण मूलभूत उपलब्ध कराने रैली के साथ सौंपा ज्ञापन*
*समस्याओं को लेकर सभा कर रैली के साथ पहुंचे कलेक्ट्रेट*
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
*सीधी*
जिले के जनपद क्षेत्र कुसमी अंतर्गत संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत आवाद कई गांव के सरपंचों एवं ग्राम वासियों द्वारा अपनी मूलभूत सुविधाओं को लेकर 29 सितंबर शुक्रवार को जिला मुख्यालय सीधी में विशाल जनसभा एवं महारैली का आयोजन कर जिला प्रशासन को महामहिम राज्यपाल मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि हमारे क्षेत्र में आज भी कई गांव ऐसे हैं जहां विकास की तो बात दूर आज तक बिजली, पानी, पुलिया एवं सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। जिससे जीवन यापन करना मुश्किल है जिसकी वजह से क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इसी वजह से कई ग्राम के सरपंचों से जानकारी लेने के बावजूद सभी द्वारा यह निष्कर्ष निकाला गया कि सरपंचों द्वारा पूरा प्रयास किया जाता रहा कि हमारे ग्रामों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाए बावजूद उसके आज तक प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई। जिस वजह से हम सभी सरपंच एवं ग्राम वासियों द्वारा अपनी मूलभूत सुविधाओं को मुहैया करवाने हेतु 29 सितंबर को सीधी में विशाल जनसभा एवं रैली के साथ ज्ञापन सौंपा गया है। बता दे कि निश्चित समय सीमा पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने हेतु मांग की गई है उसके बावजूद भी अगर उचित समय सीमा पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई तो हम सभी ग्रामवासी मतदान का पूर्ण बहिष्कार करेंगे जिसकी जवाब देही शासन एवं प्रशासन की होगी ।
*सुविधा नहीं मिलेगी तो मतदान का करेंगे बहिष्कार*
विशेष रूप से मूल भूत सुविधाओं से वंचित ग्रामों में दुबरी कला, चिनगवाह, डेवा, देउमठ, खरबर, उमरिया, पिपराही एवं आसपास के और कई ग्राम हैं। अगर यहां मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई तो यहां के ग्रामीण विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे।
सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस सीधी के अध्यक्ष ज्ञान प्रताप सिंह ने कहा कि धौहनी विधानसभा का आदिवासी बनवासी मूलभूत सुविधा के लिए संघर्ष कर रहा है और वहां के विधायक और सांसद बड़े-बड़े विकास के दावे कर रहे हैं जिनका सच शोषित पीड़ित आदिवासी जिला मुख्यालय में आकर उजागर कर रहे हैं जिन्हें आज भी मूलभूत सुविधा से वंचित रखा गया है। आगे कहा कि जिला प्रशासन बिना किसी दबाव में ज्ञापन पत्र में समुचित कार्रवाई क्रियान्वित करें अन्यथा कांग्रेस पार्टी उनके अधिकार के लिए ग्रामीणों के साथ संघर्ष करेगी और इन्हें मूलभूत सुविधा दिला कर रहेगी। वहीं सभा को महिला कांग्रेस जिला सीधी की अध्यक्ष कमलेश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि दो दशक से प्रदेश में भाजपा की सरकार है और लगभग एक दशक से देश में भी भाजपा की सरकार है इतना ही नहीं 15 वर्षों से धौहनी विधानसभा में आदिवासी वर्ग से आरक्षित सीट में आदिवासी वर्ग के विधायक भी निर्वाचित है लेकिन 15 वर्षों के बाद भी अगर यहां का आदिवासी बनवासी मूलभूत सुविधा से वंचित है जिसके लिए उसे संघर्ष करना पड़ता है तो उनके सारे विकास के दावे ढकोसले साबित हो रहे हैं इतना ही नहीं जब चुनाव नजदीक आता है तो नारियल लेकर सड़क और पुलिया निर्माण का भूमि पूजन करने चले आते हैं और चुनाव के बाद ग्रामीणों की समस्या से उनका कोई सरोकार नहीं रहता यही कारण है कि इनके ड्रामेबाजी से नाराज ग्रामीणों ने चिनगवाह के भूमि पूजन में खुला विरोध करते हुए काले झंडे दिखाये और नारेबाजी भी किया। कुसमी जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंह, टिकरी सरपंच तिलकराज सिंह, जनपद कुसमी के उपाध्यक्ष भूपाल सिंह एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामकृष्ण गुप्ता के द्वारा भी सभा को संबोधित करते हुए समर्थन व्यक्त किया। जबकि प्रभावित ग्रामीणों में पुष्पेंद्र पटेल एवं विपिन पटेल तथा अन्य के द्वारा अपनी अपनी पीड़ा बयां की गई जहां कहा गया कि सड़क न होने के चलते नदी पार नहीं कर पाए और उनकी आंखों के सामने कई लोगों की तड़प तड़प कर कई मौत हो चुकी है इतना ही नहीं यह भी बताया गया कि नौकरी के लिए कुछ युवा आवेदन किए थे जो सुबह 8:00 बजे घर से निकले जिन्हें 12:00 बजे सीधी में परीक्षा में शामिल होना था लेकिन बरसात के समय नदी में बाढ़ का पानी था जिससे परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। क्षेत्र में आवास योजना का लाभ दिलाने, टेलीफोन सुविधा उपलब्ध कराने, वन अधिकार का पट्टा दिलाने ,नदी नालों में पुलिया निर्माण एवं सड़क निर्माण करने की मांग करते हुए कहा गया है कि अगर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो 18 वर्ष से ऊपर प्रत्येक व्यक्ति को 50 ₹ लाख पैकेज एवं दो हेक्टेयर जमीन कृषि योग्य प्रति व्यक्ति संभाग के अंदर दी जाए और पुनर्वास अति शीघ्र कराया जाए।




