ब्रेकिंग न्यूज़

कलेक्टर ने किया आजीविका उत्पाद मेला का अवलोकन, आजीविका मिशन की दीदियों को किया प्रोत्साहित

ar 728 ad
AR News Live

कलेक्टर ने किया आजीविका उत्पाद मेला का अवलोकन, आजीविका मिशन की दीदियों को किया प्रोत्साहित

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी lमध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला सीधी द्वारा “आजीविका उत्पाद मेला” कार्यक्रम का आयोजन “मानस भवन”सीधी में किया जा रहा है। मेला के दूसरे दिन कलेक्टर साकेत मालवीय ने आजीविका उत्पाद मेला का अवलोकन किया तथा आजीविका मिशन की दीदियों को उनके उत्कृष्ट उत्पादों के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में आजीविका मिशन जिला सीधी के जिला परियोजना प्रबंधक पुष्पेंद्र सिंह और आजीविका मिशन जिला सीधी के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।

 

यह आजीविका उत्पाद मेला तीन दिवसीय मेला के रूप में आयोजित किया जा रहा है। आजीविका मिशन के अंतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा हस्तनिर्मित देशी उत्पाद जैसे साबुन, डिश वॉश, आटा, मशाला, दरी कालीन निर्माण कार्य, हथकरघा कपड़ा निर्माण कार्य, मूर्ति निर्माण कार्य, एलईडी बल्ब निर्माण इकाई, दाल प्रसंस्करण इकाई, कच्ची घानी से स्वदेशी निर्मित तेल इकाई, लकड़ी के बने मंदिर, एक जिला एक उत्पाद कोदौ, हस्तनिर्मित पंजा दरी, कालीन जैविक खाद निर्माण ईकाई इत्यादि प्रकार के दैनिक उपयोग में आने वाले स्वदेशी उत्पादों का “आजीविका उत्पाद मेला” का आयोजन 28 सितंबर 2023 तक मानस भवन सीधी में संचालित किया जायेगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button