क्राइम

लंबे समय से फरार चल रहे 137 आरोपियों को कांबिंग गश्त के दौरान सीधी पुलिस ने किया गिरफ्तार

ar 728 ad
AR News Live

लंबे समय से फरार चल रहे 137 आरोपियों को कांबिंग गश्त के दौरान सीधी पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

*।। साथ ही अवैध हथियार दिखाकर लोगो में मन में भय पैदा करने वाले तीन आरोपियों को अवैध हथियार के साथ एवं एक व्यक्ति को अवैध मादक पदार्थ 1.2 किलोग्राम गांजा कीमती 12 हजार के विक्रय करते कांबिंग गस्त के दौरान किया गया गिरफ्तार।।*

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी । नवागत पुलिस कप्तान डॉ रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं समस्त अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन एवं समस्त थाना के थाना प्रभारियों के नेतृत्व में सीधी पुलिस ने हत्या/लूट/डकैती/मारपीट/आबकारी आदि जैसे विभिन्न अपराधों के प्रकरणों मे जो आरोपी माननीय न्यायालय के समक्ष उपास्थित नहीं हुए है उनके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई/गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। उपर्युक्त लंबे समय से फ़रार आरोपियों की गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये गये है लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय सीधी द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम राशि की उद्घोषणा की गई थी। कल दिनांक 20.08.2023 के दिन एक बार पुनः एक दिन में जिले भर में विशेष अभियान चलाकर 24 स्थाई वारंट, 57 गिरफ्तारी वारंट, 02 फरारी वारंट एवं 54 जमानती वारंट कुल 137 वारंट तमिल किए गए हैं। साथ ही अवैध हथियार दिखाकर लोगो में मन में भय पैदा करने वाले तीन आरोपियों को अवैध हथियार के साथ कांबिंग गस्त के दौरान सभी गिरफ्तार किए गए आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

 

*कांबिंग गस्त के दौरान की गई अन्य कार्यवाही का घटना विवरण :-*

 

*1.* दिनांक 20/21 अगस्त 2023 की दरिमियानी रात कांबिंग गस्त के दौरान चौकी प्रभारी भ्रमण के दौरान जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम कठार का अनिल उर्फ अशोक सिंह बघेल एक सफेद रंग कि झाले में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर विक्रय हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है। मुखविर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर उनके निर्देशन में चौकी प्रभारी खड्डी के नेतृत्व में टीम गठित कर मुखविर के बताये स्थान पर रेड़ कार्यवाही की गई जो चन्दरेह भवरसेन पुलिया पर एक व्यक्ति सफेद रंग के झोला लिये दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे हमराह स्टाफ के सहयोग से पकड़ा जाकर उसका नाम पता पुछने पर अपना नाम अनिल उर्फ अशोक सिंह बघेल पिता कृष्ण बहादुर सिंह बघेल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कठार चौकी खड्डी थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी का होना बताया जो उसके पास में मिले झोले को खोलकर देखने पर गांजा जैसा पदार्थ भरा था जिसको रगड़कर सूघ कर चेक किया गया जो अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिसकी तौल करने पर 1 किलो 200 ग्राम गांजा मिला जिसे समक्ष गवाहो के जप्त किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 20(ख) के तहत अपराध पाये जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

 

*2.* थाना चुरहट पुलिस को कांबिंग गस्त के दौरान नेहरू तिराहा के पास एक व्यक्ति कटारनुमा बका लिये लहरा रहा है तब उसे मौके मे पकडकर नाम पता पूछा गया तो अपना चन्दन स्वीपर पिता अर्जुन स्वीपर उम्र 19 साल निवासी वार्ड क्र. 1 चुरहट थाना चुरहट जिला सीधी का होना बताया तब उसे कटारनुमा बका रखने के संबंध मे वैध कागजात पेश करने को कहा गया जो नही होना बताया। आरोपी का यह कृत्य 25बी आर्म एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने पर मौके मे समक्ष गवाहान उपरोक्त के कटारनुमा बका जप्त किया जाकर आरोपी को गिरप्तार कर थाना आया अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।

 

*3.* थाना चुरहट पुलिस को कांबिंग गस्त के दौरान आरोपी प्रभात उर्फ बादल कोल पिता शिवलाल कोल उम्र 26 साल सा. रामनगर वार्ड क्र. 10 थाना चुरहट जिसके उपर पूर्व में थाना चुरहट मे अप.क्र. 485/17 धारा 354 ता.हि. 11(1)/12 पाक्सो एक्ट के तहत पंजीबध्द है जो आरोपी की घटना दिनांक से लगातार पता तलास की जा रही थी तथा आरोपी घटना दिनांक से ही फरार था जिसे एक तलवार के साथ घेराबन्दी कर पकड़ा गया जिसके विरुध्द धारा 25 (बी) आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया है। आरोपी प्रभात उर्फ बादल को उक्त दोनो प्रकरणो मे गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

 

*4.* पुलिस सहायता केन्द्र टिकरी थाना मझौली को कांबिंग गस्त के दौरान ग्राम टिकरी एक व्यक्ति चाकू लिये लहरा रहा है तब उसे मौके मे पकडकर नाम पता पूछा गया तो अपना विजय सिंह पिता नौयत िंसह उम्र 42 वर्ष निवासी टिकरी थाना मझौली जिला सीधी का होना बताया तब उसे चाकू रखने के संबंध मे वैध कागजात पेश करने को कहा गया जो नही होना बताया। आरोपी का यह कृत्य 25बी आर्म एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने पर मौके मे समक्ष गवाहान उपरोक्त के चाकू जप्त किया जाकर आरोपी को गिरप्तार कर थाना आया अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।

 

एक बार पुनः कांबिंग गस्त में 137 वारंटी, 3 आरोपियों को अवैध हथियार एवं 1 आरोपी को गांजे के साथ गिरफ्तार कर सीधी पुलिस ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया है कि सीधी में कानून का राज है और अपराधी चाहे जितना शातिर हो अगर वह जिले की कानून व्यवस्था के साथ छेड़खाड़ करेगे वह सीधी पुलिस के शिकंजे से बच कर नही निकल पायेगे।

 

उक्त समस्त कार्यवाही में पूरे जिले की टीम शामिल रही जिसमें समस्त थाना/चौकी का बल एक साथ दबिश देकर उक्त समस्त वारंटियो को गिरफ्तार करने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन किये है जिनके उत्साह वर्धन हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पूर्व में उद्घोषित इनाम राशि से पुरूष्कृत किया जावेगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button