ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

जमीन बेचने कि अनुमति देने के मामले में तीन आईएएस अधिकारियों पर दर्ज हुआ केस….

ar 728 ad
AR News Live

मध्यप्रदेश में एक साथ तीन आईएएस अफसरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लोकायुक्त के आदेश पर ये कार्रवाई की गई है। इन तीनों अफसरों पर आरोप है कि इन्होंने आदिवासियों की जमीन बेचने के लिए अनुमति दी थी। इन अफसरों में आबकारी आयुक्त ओपी श्रीवास्तव और उप सचिव बसंत कुर्रे समेत एक और अफसर शामिल हैं।

 

 

साल 2007 से 2012 के बीच ये तीनों आईएएस जबलपुर में एडीएम पद तैनात रहे थे। तीनों अफसरों ने कुंडम इलाके में आदिवासियों की जमीन बेचने की अनुमति दे दी थी। इसकी जानकारी के बाद लोकायुक्त ने मामले का संज्ञान लिया था। अब लोकायुक्त ने ही तीनों आईएएस अफसरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इन बड़े अफसरों के खिलाफ एक्शन भी हो सकता है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button