क्राइम

पुलिस कप्तान के अगुआई में लगातार जारी है नशे के अवैध व्यापार पर कार्यवाही

ar 728 ad
AR News Live

पुलिस कप्तान के अगुआई में लगातार जारी है नशे के अवैध व्यापार पर कार्यवाही

 

अवैध नशे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये कोतवाली पुलिस ने 120 लीटर अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन कुल कीमती 6 लाख 40 हजार के साथ 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्या. नारायण कुमरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. सतीश मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 120 लीटर अवैध शराब मय परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जप्त करते हुये एक आरोपियों को किया गिरफ्तार ।।

 

*मामला विवरणः-* दिनांक 16/6/23 को दौरान रात्रि गस्त थाना कोतवाली सीधी को जरिये मुखविर सूचना मिली की कुछ लोग बुलेरो वाहन से अवैध रूप से शराब तस्करी करते हुये पटपरा तरफ से सीधी आ रहे है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया जाकर एक टीम गठित कर मुखविर के बताये स्थान पर पटपरा तरफ रवाना किया गया जो रामजानकी मंदिर के पास पहुचकर देखा की एक सफेद कलर की बुलेरो वाहन तेजी से सीधी तरफ आ रही है जो संदेह के आधार पर घेराबंदी कर बुलेरो वाहन को रुकवा कर चालक का नाम पता पूछा तो अपना नाम राजकुमार कुशवाहा पिता बुद्धराज कुशवाहा उम्र 34 साल निवासी खोरवा टोला थाना कमर्जी सीधी व बगल मे वठे व्यक्ति से नाम पता पूछा गया जो अपना नाम सतोष कोल पिता मंगल कोल उम्र 37 साल निवासी खोरवा टोला थाना कमर्जी सीधी का होना बताया बाद वाहन क्र एमपी 20 ई 7797 की तलाशी ली गई जो बुलेरो वाहन के डिग्गी व बीच मे अवैध रूप से भरी हुई शराब होना पायी गई जो मौके से पहचान व गिनती पंचनामा तैयार किया गया जो किंगफिसर वियर 12 पेटी प्रत्येक पेटी 12 नग वियर प्रत्येक वियर कीमती प्रत्येक वाटल 205 रू कुल 144 शीशी मात्रा 93.06 लीटर कुल कीमती 29520/- तथा 03 पेटी देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक पेटी मे 50 पाव प्रत्येक पाव कीमती 65 रू मात्रा 27 लीटर कुल कीमती 9750 रू/- को कुल मात्रा 120.6 लीटर पाया गया। उक्त मशरूका के बारे मे चालक व उसके साथी से पूछताछ की गई तो बताया उक्त शराब रविन्द्र जायसवाल के यहा से लेकर आये थे और अवैध रूप से बेचने सीधी तरफ जा रहे थे बाद उक्त मशरूका के सबंध मे वैद्य कागजात चाहे गये जो न होना बताया। आरोपियों का उक्त कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से अपराध कायम कर 120 लीटर अवैध शराब कीमती 39270 रुपये एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त बुलेरो वाहन कीमती 6 लाख रू कुल कीमती 6 लाख 40 हजार रूपये को मौके से जप्त किया जाकर। आरोपीगण 1. राजकुमार कुशवाहा पिता बुद्धराज कुशवाहा उम्र 34 साल निवासी खोरवा टोला थाना कमर्जी सीधी 2. संतोष कोल पिता मंगल कोल उम्र 37 साल निवासी खोरवा टोला थाना कमर्जी सीधी को मौके से गिरफ्तार कर प्रकरण की विवेचना की जा रही है।

 

*उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. सतीश मिश्रा, उनि योगेश मिश्रा, उनि राकेश सिंह, सउनि मनसुख लाल साकेत आर. आज़ाद खान, बालेन्द्र सिंह का अहम योगदान रहा।*


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button