ब्रेकिंग न्यूज़

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा ने की टिफिन पर चर्चा

ar 728 ad
AR News Live

रिपोर्ट – अरुण मिश्रा 

सीधी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शानदार 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में भाजपा ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पर चर्चा लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक के मुख्यआतिथ्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में, अभियान के लोकसभा संयोजक इंद्र शरण सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी की विशिष्ट उपस्थिति में सेमरिया मंडल के पर्यटन स्थल गोरियरा बांध में की।

 

प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में आगामी विधानसभा में विजयश्री अर्जित करने के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा हुई। इसके पश्चात गोरिया बांध का कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने अवलोकन किया और पार्टी के संदर्भ में एक दूसरे के विचार साझा किए। साथ ही स्वादिष्ट भोजन का सामूहिक आनंद भी लिया।

 

स्वागत भाषण सेमरिया मंडल अध्यक्ष संजय सिंह चौहान और कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री मुगलेश जयसवाल ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता डा देवेन्द्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, डॉ विक्रम सिंह चौहान, रविचंद्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, अनिल पाण्डेय, अमलेश्वर चतुर्वेदी, नगरीय निकाय के प्रदेश संयोजक जितेंद्र सिंह चौहान, मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष विवेक सिंह चौहान, जिला मंत्री सुनीता रानी वर्मा, पूनम सोनी, संदीप द्विवेदी, मुनिराज विश्वकर्मा, सूर्य कुमार सिंह, लोरिक प्रसाद यादव, किरण सिंह, निशा सिंह चौहान, विभा शर्मा, रीता सोनी, आरती सिंह सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहकर कार्यक्रम में शामिल हुए ।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button