*पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रीवा में जोनल अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई*

*पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रीवा में जोनल अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई*
आज दिनांक 10.04.2023 को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय रीवा में जोनल अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रीवा श्री के.पी. वेंकाटेश्वर राव, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा श्री मिथिलेश शुक्ला, पुलिस अधीक्षक रीवा श्री विवेक सिंह, पुलिस अधीक्षक सतना श्री आशुतोष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सीधी डाॅ0 रवीन्द्र वर्मा, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मो. यूसुफ कुरैशी, सहायक पुलिस महानिरीक्षक महिला सुरक्षा जबलपुर श्री त्रषि रिठौरिया, उप पुलिस अधीक्षक पु.म.नि. कार्यालय रीवा श्रीमती गायत्री तिवारी एवं सहायक जिला अभियोजन अधिकारी रीवा, सतना, सिंगरौली उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान भा.द.वि., पाॅक्सो एक्ट के अपराधों, महिलाओं पर घटित अपराधों, अनुसूचित जाति/जन जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत पंजीबद्व अपराधों पर अंकुश लगाए जाने, पीडितों को शासन से प्राप्त होने की विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा सम्पत्ति संबंधी अपराधों में आरोपियों की पतासाजी गिरफतारी व मशरूका बरामदगी किए जाने, सडक दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के संबंध में प्रभावी कार्यवाही, सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण, नाबालिक बालक/बालिकाओं की शत् प्रतिशत दस्तयाबी करने, लंबित अपराधों, मर्गो, शिकायतों की समीक्षा कर निराकरण कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं टैबलेट के माध्यम से ई-विवेचना कार्यवाही करने के संबंध में निर्देश दिए गए है। साथ ही लघु अधिनियम व प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को बाउण्ड ओवर कराए जाने के निर्देश दिए गए । साथ ही नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरूद्व निरंतर अभियान चलाकर सख्त प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए गए है।




