महाराष्ट्र में कोरोना का खतरनाक ट्रेंड, नए मामले 1000 के पार, नौ लोगों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के ताजा मामलों ने खतरे की घंटी बजा दी है. पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 1000 से अधिक मामले सामने आए हैं और नौ लोगों की मौत हुई है. मंगलवार (11 अप्रैल) को राज्य में 919 नए मामले दर्ज हुए थे. वहीं, कल एक कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु दर्ज की गई थी. राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 5421 हो गई है. राज्य सरकार की तरफ से जारी की गई हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोरोना के 1115 नए केस दर्ज किए गए हैं.
मुंबई में सबसे ज्यादा एक्टिव केस
हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, मुंबई में सबसे ज्यादा 1577 एक्टिव केस हैं. वहीं एक दिन में इलाज के बाद 560 मरीज रिकवर हुए हैं. महाराष्ट्र में कोरोना से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 98.11 फीसदी है. एक्टिव केस के मामले में राज्य में दूसरे नंबर पर ठाणे जिला है जहां पर 953 सक्रिय केस हैं. पालघर में 160 और रायगढ़ में 237 एक्टिव केस हैं.
मुंबई में पिछले 10 दिनों के कोरोना मामले
2 अप्रैल- 172 केस, कोई मौत नहीं हुई.
3 अप्रैल- 75 कोरोना केस, कोई मौत नहीं.
4 अप्रैल- 218 कोरोना केस, कोई मौत नहीं
5 अप्रैल- कोरोना के 221 मामले, एक मरीज की मौत.
6 अप्रैल- 216 केस सामने आए, एक मौत हुई.
7 अप्रैल- 276 केस सामने आए, कोई मौत नहीं हुई.
8 अप्रैल- 207 केस मिले, कोई मौत नहीं हुई.
9 अप्रैल- 221 केस, कोई मौत नहीं हुई.
10 अप्रैल- 95 केस सामने, कोई मौत नहीं.
11 अप्रैल- 242 केस मिले, कोई मौत नहीं.




