ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

कलेक्टर ने भ्रमण कर असमय बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण फसल नुकसान का किया अवलोकन..

ar 728 ad
AR News Live

कलेक्टर ने भ्रमण कर असमय बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण फसल नुकसान का किया अवलोकन..

 

फसल नुकसान का पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ सर्वे कार्य कर आंकलन करें – कलेक्टर

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

 

सीधी l कलेक्टर Saket Malviya द्वारा जिले में विगत दिनों असमय बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों में संभावित नुकसान का आंकलन करने के सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर सभी राजस्व अधिकारियों द्वारा गठित दलों के माध्यम से नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री मालवीय ने स्वयं भी विकासखंड सिहावल तथा रामपुरनैकिनध्चुरहट के कुचवाही, खैरा, शेरपुर, मोड़िका, खोरी, कुबरी, डढ़िया, पचोखर, पड़खुरी आदि ग्रामों का भ्रमण कर असमय बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण हुए फसल नुकसान का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने किसान भाइयों से चर्चा भी की तथा आश्वस्त किया है कि फसल नुकसान का पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ सर्वे कार्य कर आंकलन किया जाएगा तथा शासन के नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि किसान भाई अपनी समस्याओं से राजस्व अधिकारियों को अवगत करा सकते हैं। राजस्व अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के प्रयास किए जाएंगे।

 

कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि फसल नुकसान के संबंध में सर्वे कर प्रारंभिक जानकारी तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही आवश्यकतानुसार प्रभावित ग्रामों में दलों का गठन कर विस्तृत सर्वे का कार्य किया जाय। कलेक्टर ने कहा कि सर्वे में कोई लापरवाही न हो, सर्वे ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ हो और प्रत्येक प्रभावित किसान को राहत मिले। इसका विशेष ध्यान रखा जाए कि किसी भी किसान का खेत सर्वे से न छूटे। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को अपने क्षेत्र में सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति पर सतत निगरानी रखें तथा किसानों से नियमित संवाद बनाकर रखें जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा या भटकाव नहीं हो।

 

भ्रमण के दौरान उनके साथ उपखण्ड अधिकारी सिहावल आर के सिन्हा तथा चुरहट एसपी मिश्रा भी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button