क्राइम

Sidhi Kidnapping Case: 24 घंटे में नाबालिग बालिका बरामद, आरोपी गिरफ्तार, POCSO एक्ट में कार्रवाई

ar 728 ad
AR News Live

Sidhi Kidnapping Case: सीधी जिले के कमर्जी थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 को ग्राम बघेड़ा निवासी फरियादी ने अपनी नाबालिग पुत्री के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया गया कि बालिका 25 अप्रैल की रात घर से अचानक गायब हो गई थी, जिसके बाद परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की और विशेष टीम गठित की। लगातार तलाश और तकनीकी जांच के बाद 27 अप्रैल को बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया।

जांच के दौरान बालिका के बयान दर्ज कराए गए और मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। इसके आधार पर प्रकरण में धारा 65(1), 96 बीएनएस के साथ 3/4 पाक्सो एक्ट जोड़ा गया।

पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी मोनू कोल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button