क्राइम

मऊगंज में राजस्व रिकॉर्ड से छेड़छाड़, रिटायर्ड शिक्षक, सात बेटों और पटवारी पर एफआईआर

ar 728 ad
AR News Live

मऊगंज। जिले में राजस्व अभिलेखों में कथित हेरफेर और फर्जी कंप्यूटर खसरा प्रविष्टि के मामले में पुलिस ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक, उनके सात बेटों और तत्कालीन हल्का पटवारी सहित आठ लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। यह कार्रवाई कलेक्टर के आदेश के पालन में की गई है। मामला ग्राम उधौपुर्वा की भूमि से जुड़ा बताया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार खसरा नंबर 331/2, 347/2, 347/4 और 358/2 में कथित तौर पर कूटरचित तरीके से नाम दर्ज कराए गए थे। इस संबंध में राजस्व निरीक्षक मंडल मऊगंज ओम प्रकाश मिश्रा ने अनुविभागीय दंडाधिकारी के हस्ताक्षरित पत्र के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। यह कार्रवाई कलेक्टर मऊगंज के राजस्व प्रकरण क्रमांक 0006/पुनर्विलोकन/2025-26 के तहत 24 फरवरी 2026 को जारी आदेश के पालन में की गई है।

साठगांठ कर रिकॉर्ड बदलने का आरोप

आरोपियों में ग्राम उधौपुर्वा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक मुन्दिका प्रसाद त्रिपाठी और उनके पुत्र संदीप, राजीव, प्रदीप, धनंजय, पंचदेव व अमरदीप त्रिपाठी शामिल हैं। इनके साथ तत्कालीन हल्का पटवारी हीरालाल कोल को भी नामजद किया गया है।

शिकायत के अनुसार फौती नामांतरण आवेदन तहसीलदार न्यायालय से खारिज होने के बावजूद आरोपियों ने कथित तौर पर साठगांठ कर राजस्व अभिलेखों में संशोधन करवा लिया।

आवेदन निरस्त होने के बाद भी दर्ज कराए नाम

तहसीलदार के 30 मई 2023 के आदेश में दस्तावेजों में विसंगतियां पाए जाने पर नामांतरण आवेदन निरस्त कर दिया गया था। इसके बावजूद बाद में राजस्व रिकॉर्ड में कथित छेड़छाड़ कर नाम दर्ज करा दिए गए।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धाराओं 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button