क्राइम

12 घंटे में चोरी का खुलासा: रिश्तेदार ही निकला मास्टरमाइंड, 4 लाख से अधिक के जेवरात बरामद

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। थाना कमर्जी पुलिस ने चोरी के एक प्रकरण का महज 12 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और तीन मोबाइल फोन सहित करीब 4 लाख 500 रुपये का मशरूका बरामद किया है।

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चुरहट रवि प्रकाश कोल के पर्यवेक्षण में की गई।

 

पुलिस के अनुसार ग्राम कारीमाटी निवासी कल्पना सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 5 जनवरी 2026 को वह अपने पुत्र के साथ मायके चली गई थीं। 4 फरवरी 2026 को लौटने पर घर के बक्से में रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। घर सूना होने का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

 

रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) एवं 305(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर त्वरित जांच शुरू की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी लवकेश सिंह ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गए जेवरात व अन्य सामग्री बरामद कर ली।

 

मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की जांच जारी है।

 

कार्रवाई में कार्यवाहक थाना प्रभारी मनोज वर्मा, उप निरीक्षक केसरी प्रसाद पांडेय, प्रधान आरक्षक अमर सिंह परिहार, आरक्षक शुभम सिंह एवं महिला आरक्षक सुनीता पटेल की भूमिका सराहनीय रही।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button