क्राइम

सीधी में बीएमओ रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, मेडिकल रिपोर्ट में ‘गंभीर चोट’ लिखने के एवज में मांगे थे 5 हजार

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। जिले के सिहावल जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम अमिहिया में लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएमओ डॉ. स्वतंत्र पटेल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर ने मेडिकल रिपोर्ट में ‘गंभीर चोट’ दर्ज करने के बदले ₹5,000 की अवैध मांग की थी।

 

मामला मऊगंज जिले के पाती गांव निवासी अंकित शुक्ला से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पूर्व अमिलिया क्षेत्र में अंकित शुक्ला के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसमें उन्हें चोटें आई थीं। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए मेडिकल परीक्षण और रिपोर्ट आवश्यक थी।

 

शिकायतकर्ता के अनुसार, बीएमओ डॉ. स्वतंत्र पटेल ने मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर घाव लिखने के लिए पहले ₹10,000 की मांग की। बातचीत के बाद यह राशि घटाकर ₹5,000 तय की गई। रिश्वत से परेशान होकर पीड़ित ने लोकायुक्त पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

 

लोकायुक्त टीम द्वारा शिकायत का सत्यापन किए जाने के बाद शनिवार को ट्रैप की कार्रवाई की गई। पूर्व निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता ने सुबह करीब 10 बजे रिश्वत की राशि डॉक्टर को सौंपी, इसी दौरान मौके पर मौजूद लोकायुक्त टीम ने बीएमओ को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

 

गिरफ्तारी के बाद आरोपी डॉक्टर को सीधी स्थित सर्किट हाउस लाया गया, जहां आगे की वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है। लोकायुक्त निरीक्षक एस. राम मरावी ने बताया कि शिकायत की जांच और सत्यापन के बाद नियमानुसार ट्रैप की कार्रवाई की गई। इस अभियान में 12 सदस्यीय लोकायुक्त टीम शामिल रही।

 

फिलहाल मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button