जिले में अवैध उत्खनन और खनिज माफियाओं के विरुद्ध सीधी पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बहरी पुलिस ने अवैध रेत परिवहन पर एक और बड़ी कार्रवाई की

सीधी | 27 जनवरी 2026
जिले में अवैध उत्खनन और खनिज माफियाओं के विरुद्ध सीधी पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बहरी पुलिस ने अवैध रेत परिवहन पर एक और बड़ी कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि बीते एक सप्ताह के भीतर बहरी पुलिस की यह तीसरी प्रभावी कार्रवाई है, जिससे रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
मुखबिर की सूचना पर दबिश
थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राजेश पांडेय को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डोल क्षेत्र में गोपद नदी से अवैध रूप से रेत उत्खनन कर उसे समीप की निजी भूमि पर डंप किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम डोल में दबिश दी।
मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त
पुलिस टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन को नदी से बाहर निकालकर पास के डंपिंग स्थल पर रेत खाली कर ट्रैक्टर लेकर फरार होने का प्रयास करने लगा। पुलिस की सतर्कता के चलते आरोपी ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके से जप्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बहरी निरीक्षक राजेश पांडेय, प्रधान आरक्षक अरविंद यादव, आरक्षक राजकमल एवं आरक्षक राजधार की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।
— पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सीधी (म.प्र.)




