अभियान “प्रहार 2.0” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही

अभियान “प्रहार 2.0” के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही
*प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार।*
सीधी। पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा श्री गौरव राजपूत द्वारा चलाए जा रहे *अभियान “प्रहार 2.0”* के तहत, पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित कोडिन फास्फेट युक्त कफ सिरप के अवैध भंडारण एवं बिक्री के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीली सिरप जप्त की है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।
*मामले का संक्षिप्त विवरण*
थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हिनौता में एक व्यक्ति अपने घर के पीछे अवैध रूप से कोडिन फास्फेट युक्त कफ सिरप बिक्री हेतु संग्रहित कर रखा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके निर्देशानुसार पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मुखबिर सूचना की तस्दीक की गई, जहाँ संदेही के घर के पीछे एक बोरी से ओहमेरेक्स-टी कफ सिरप की कुल 200 शीशी (प्रत्येक 100 एमएल), अनुमानित कीमत ₹60,000, बरामद की गई। संदेही ने अपना नाम जागीर खान पिता मोहम्मद असगर उम्र 21 वर्ष बताया।
बरामद नशीली कफ सिरप को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया।
*आरोपी उपरोक्त नशीली कफ सिरप कहाँ से लेकर आया था तथा इसके आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन जांच की जा रही है।*
*महत्वपूर्ण भूमिका*
इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल, उप निरीक्षक राजमणि अहिरवार, उनि. पुष्पेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक तिलक राज सिंह सेंगर, महिला प्रधान आरक्षक ममता पाठक एवं आरक्षक बालेंद्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।



