रीवा: नशे में धुत ड्राइवर ने बोलेरो समेत ब्रिज से लगाई छलांग; बाल-बाल बचीं जानें, घंटों जाम

रीवा: नशे में धुत ड्राइवर ने बोलेरो समेत ब्रिज से लगाई छलांग; बाल-बाल बचीं जानें, घंटों जाम
रीवा : शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत रियल टेस्ट होटल के सामने शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ.एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर ब्रिज से सीधे नीचे जा गिरी.गनीमत रही कि इस भयावह दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो चालक कथित तौर पर नशे की हालत में था, जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो हवा में उछलकर पुल के नीचे जा गिरी.
दहशत का माहौल, यातायात बाधित
हादसे के बाद घटनास्थल पर तत्काल दहशत का माहौल बन गया और राहगीरों में अफरातफरी मच गई.पुल पर मलबा फैलने और भीड़ जुटने के कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया.लोगों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा.
सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया गया.इस खतरनाक दुर्घटना में किसी की जान न जाने से राहत मिली, लेकिन घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ भी कर दी.
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस इस बात की पुष्टि करने में जुटी है कि बोलेरो में कितने लोग सवार थे और वाहन किसका है.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा.



