9 वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार — कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता।

सीधी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम ने 9 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी राजकुमार गुप्ता पिता हीरालाल गुप्ता निवासी सिरसी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
उक्त आरोपी के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। आरोपी पिछले 9 वर्षों से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा समय-समय पर पता तलाश किए जाने के बावजूद उसके ठिकाने का पता नहीं चल पा रहा था।
हाल ही में मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया एवं वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक तिलक राज सिंह सेंगर, प्रधान आरक्षक रणबहादुर सिंह, आरक्षक बालेंद्र सिंह एवं आरक्षक सुरेंद्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
सीधी पुलिस द्वारा फरारआरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान सतत रूप से जारी है।
“अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ करना ही सीधी पुलिस की प्राथमिकता है।”




