वॉशरूम में नाबालिग से दरिंदगी: आधी रात घर में घुसा दरिंदा, फिर मिटाई हवस की भूख, आरोपी सलाखों के पीछे

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले से रेप का मामला सामने आया है. जहां 13 साल की बच्ची को हवस का शिकार बनाया गया है. वारदात को पिता के दोस्त के बेटे ने अंजाम दिया है. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.
यह मामला बिछिया थाना का है. दरअसल, आरोपी वीर यादव के पिता और पीड़िता के पिता अच्छे दोस्त थे. ऐसे में उसका पीड़िता के घर आना-जाना लगा रहता था. नाबालिग अपने पिता के साथ रही है. जबकि एक बेटे और बेटी के साथ माता मायके में रहती है.
बीती रात पीड़िता वॉशरूम जाने के लिए उठी थी. तभी आरोपी उसके घर में दाखिल हुआ और वॉशरूम में घुस गया. जहां उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया. सुबह उसने पिता को आपबीती बताई. इसके बाद वह बेटी के साथ थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे धर दबोचा. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.




