नशीली सिरप की तस्करी पर बड़ा एक्शन: कोतवाली पुलिस की सटीक कार्रवाई से 130 शीशी प्रतिबंधित सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार

नशीली सिरप की तस्करी पर कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन
नशीली सिरप की तस्करी पर सीधी कोतवाली पुलिस ने सटीक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप बेचने वाले आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 130 शीशी प्रतिबंधित आनरेक्स सिरप जब्त की गईं, जिनकी बाजार में अनुमानित कीमत 25,350 रुपये है।
नशीली सिरप की तस्करी की सूचना पर तत्काल बनी पुलिस टीम
नशीली सिरप की तस्करी की सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा को मिली थी, जिसमें बताया गया कि जोगीपुर में स्वागत ढावा के पीछे एक व्यक्ति सिरप बेच रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और उनके निर्देश पर पुलिस टीम का गठन कर मौके पर दबिश दी गई
नशीली सिरप की तस्करी करते पकड़ा गया आरोपी
नशीली सिरप की तस्करी करते हुए आरोपी नागेश्वर सिंह बघेल उर्फ मिस्टर कोचिटा निवासी को मौके से गिरफ्तार किया गया। उसके थैले से 130 शीशी आनरेक्स कफ सिरप बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8, 21, 22 तथा म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
नशीली सिरप की तस्करी में पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
नशीली सिरप की तस्करी की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक गंगा सिंह मार्को, प्रधान आरक्षक रणबहादुर सिंह, तिलकराज सिंह, आनंद शर्मा, रामबली सिंह एवं आरक्षक बालेंद्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।




