45 शीशी कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ युवक गिरफ्तार, जमोड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सीधी। 45 शीशी कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ गिरफ्तार एक युवक से पूछताछ के बाद जमोड़ी पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध व्यापार की एक कड़ी पर बड़ा खुलासा किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव और एसडीओपी सीधी के निर्देशन में की गई।
45 शीशी कोडीन युक्त कफ सिरप जब्त करने वाली टीम को मिली अहम सूचना
थाना जमोड़ी प्रभारी को 16 जून को गुप्त जानकारी मिली कि एक युवक बिक्री के इरादे से कोडीन सिरप लेकर जमोड़ी की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने पड़रा बाईपास पर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक सनी सेन (23) को पकड़ा।
45 शीशी कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ आरोपी सनी सेन को पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी के पास से सफेद पॉलिथीन में रखी 45 शीशी कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद हुई। प्राथमिक जांच के बाद NDPS एक्ट की धाराएं 8, 21, 22 और ड्रग कंट्रोल एक्ट की धारा 5/13 के तहत मामला दर्ज किया गया।
45 शीशी कोडीन युक्त कफ सिरप मिलने के बाद पुलिस ने दी ये जानकारी
जप्त सामग्री: 45 शीशी कोडीन युक्त कफ सिरप
अनुमानित मूल्य: ₹8,775/-
स्थान: पड़रा बाईपास, थाना जमोड़ी
गिरफ्तार युवक: सनी सेन, निवासी दक्षिण करौदिया
45 शीशी कोडीन युक्त कफ सिरप पकड़ने वाली टीम में रहे ये अधिकारी शामिल
इस कार्रवाई को सफल बनाने में थाना प्रभारी उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, सउनि गोविंदलाल साकेत, आरक्षक ललित शंकर मिश्रा और नीरज पाराशर की सक्रिय भूमिका रही। इनकी तत्परता से मादक पदार्थों की तस्करी पर एक बार फिर जमोड़ी पुलिस ने प्रभावशाली रोक लगाई है।




