क्राइम

212 शीशी कफ सिरप और हजारों नशीली गोलियाँ जप्त, अमिलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। थाना अमिलिया पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 212 शीशी कफ सिरप और हजारों नशीली गोलियाँ सहित करीब ₹2.33 लाख मूल्य का नशीला पदार्थ जप्त किया है। यह कार्रवाई नवागत पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, एएसपी अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राकेश बैस के नेतृत्व में की गई।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मूड़ा पहाड़ मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपी रजनीश सोनी उर्फ मुण्डा (निवासी शाहपुर, मऊगंज) को पकड़ा। उसके पास से भारी मात्रा में नशीली दवाएँ बरामद हुईं—

  • Pyeevon Spas Plus Capsules – 9,600 कैप्सूल (₹95,040)
  • ALPHA 0.5 Tablets (Alprazolam) – 3,600 टैबलेट (₹13,320)
  • आनरेक्स कफ सिरप – 212 शीशी (21 लीटर 200 मि.ली., ₹45,580)
  • परिवहन हेतु प्रयुक्त मोटरसाइकिल – ₹70,000
  • आरोपी का मोबाइल फोन – ₹10,000

कुल जप्त मशरुका – ₹2,33,940/-

आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 8/21, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट 1985 एवं 5/13 ड्रग्स एक्ट 1949 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश बैस, एएसआई पुरुषोत्तम पाठक, प्रधान आरक्षक रामायण मिश्रा, आरक्षक सतीश सिंह कुशवाह, अभिषेक चौधरी एवं रामचरित पांडेय की सराहनीय भूमिका रही।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button