मध्य प्रदेश

मुरुम से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो नाबालिगों की दर्दनाक मौत

ar 728 ad
AR News Live

सिंगरौली। जिले के नोढिहवा चौकी क्षेत्र के गोडगवां गांव में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुरुम से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे ट्रॉली में सवार दो नाबालिगों की मुरुम के नीचे दबकर मौत हो गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर तेज गति से जा रहा था। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे के समय ट्रॉली में 15 वर्षीय बुद्धिमान और 14 वर्षीय मक्कलू सवार थे, जो मुरुम खाली कराने के लिए ट्रैक्टर पर बैठे हुए थे। भारी मुरुम गिरने के कारण दोनों किशोर बाहर नहीं निकल सके।

AR News Live

घटना की सूचना मिलते ही नोढिहवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से मुरुम हटाकर शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

 

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आ रही है। ट्रैक्टर चालक एवं मालिक के खिलाफ जांच की जा रही है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button