राजनीति

बहरी में विकास का बड़ा ऐलान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ₹201.64 करोड़ के 209 कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सीधी जिले के बहरी में आयोजित विभिन्न विभागों के हितग्राहियों के प्रशिक्षण-सह-उन्मुखीकरण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए जिले को 201 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से जुड़े 209 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 179 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 30 विकास कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने “एक बगिया माँ के नाम” योजना के तहत 505 हितग्राहियों को 11 करोड़ 58 लाख रुपये की राशि वितरित कर लाभान्वित किया।

₹68 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिले में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण सड़कों एवं भवनों का लोकार्पण किया। इनमें दुधमनिया से ब्यौहारखांड मार्ग, एनएच-39 उपनी से उत्तरटोला मार्ग, कुशमहर मदवा टोला से कतरीकाड़ी मार्ग, बढ़ौरा बस स्टैंड से घाट पार कुबरी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, बेलहा महुआ से नौढ़िया देवार्थ मार्ग, डिहुली-कुढेरी मार्ग तथा सुपेला ग्राम पहुंच मार्ग प्रमुख हैं।

इसके साथ ही गांधीग्राम में 50-सीटर आदिवासी कन्या आश्रम शाला, सीधी में 50-सीटर अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास, सिहावल में अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय भवन, शासकीय महाविद्यालय सिहावल तथा विभिन्न शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अतिरिक्त कक्ष निर्माण जैसे शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवनों का भी लोकार्पण किया गया।

₹133.62 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने जिले के भविष्य के विकास को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत सीधी एवं सिहावल में 100-सीटर बालक एवं बालिका छात्रावास, पीएम जनमन योजना अंतर्गत मझौली एवं सिहावल में 50-सीटर छात्रावास, आईटीआई सीधी में 60-सीटर बालक छात्रावास, मझौली, कुसमी एवं सीधी में नवीन जनपद पंचायत भवन शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग एवं मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के अंतर्गत ग्रामीण एवं बैगा बस्तियों को जोड़ने वाले कई संपर्क मार्गों के निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (वाटरशेड विकास) के अंतर्गत 1083.73 लाख रुपये लागत की परियोजना क्रमांक-03 (सिहावल क्षेत्र – 4926 हेक्टेयर) का शिलान्यास भी किया गया।

ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों को मिलेगा सीधा लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इन विकास कार्यों से जिले के ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में आवागमन सुलभ होगा, शिक्षा एवं आवासीय सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय नागरिकों को रोजगार व बेहतर जीवन स्तर के अवसर प्राप्त होंगे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button