राजनीति

बहरी कार्यक्रम की सफलता पर विधायक विश्वामित्र पाठक ने जताया आभार

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। सिहावल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बहरी में 9 जनवरी 2026 को आयोजित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम की सफलता पर विधायक सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक ने सभी सहयोगियों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

विधायक श्री पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में आयोजित यह कार्यक्रम जनसहयोग और प्रशासनिक समन्वय का उदाहरण रहा। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, जिला एवं खंड प्रशासन के अधिकारियों-कर्मचारियों, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल, पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों तथा विधानसभा क्षेत्र सिहावल की जनता के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की सक्रिय सहभागिता और सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। विधायक ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार का सहयोग एवं स्नेह मिलता रहेगा, जिससे क्षेत्र के विकास कार्यों को गति दी जा सकेगी।

 


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button