युवा मोर्चा कारगिल विजय दिवस पर आयोजित करेगा विविध कार्यक्रम — देव कुमार

युवा मोर्चा कारगिल विजय दिवस पर आयोजित करेगा विविध कार्यक्रम — देव कुमार
युवा मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं मोर्चे के अध्यक्ष निशांत मिश्रा कंपू की अध्यक्षता एवं और प्रभारी डॉक्टर मनोज मिश्रा की विशिष्ट उपस्थिति में पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई।
युवा मोर्चा की जिला बैठक को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि युवा मोर्चा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेंगा। कारगिल विजय दिवस भारत की विजय श्री का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व के मानचित्र पर दृढ़ता से उभर रहा है और इस कार्यकाल में हम विश्व की तीसरी ताकत बनेंगे। इस दौरान विजयदीप कार्यक्रम के साथ-साथ कारगिल में शहीद हुए परिवार जनों के सम्मान, सदस्यता, व्यापक रूप से प्रभावित तरीके से करे।
युवा मोर्चा के प्रभारी और जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का महत्वपूर्ण मोर्चा है, जिसमें युवाओं के कल्याण और देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अध्यक्ष उद्बोधन में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा कंपू ने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा आगामी 1 माह के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिसकी रणनीति और कार्य विभाजन के साथ-साथ कार्यक्रम के स्वरूप की व्यापक चर्चा आज की बैठक में हुई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पुनीत नारायण सिंह चंदेल, मोर्चे के महामंत्री सुभम जायसवाल सहित मोर्चे के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




