ब्रेकिंग न्यूज़

देश के लिए दान अभियान में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की हो भागीदारी:- विनय सक्सेना

ar 728 ad
AR News Live

देश के लिए दान अभियान में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की हो भागीदारी:- विनय सक्सेना

 

कार्यकर्ता जनता के हित के लिए करें संघर्ष जुटे लोकसभा चुनावों की तैयारी में:-ज्ञान सिंह

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी l कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त लोकसभा के प्रभारी पूर्व विधायक विनय सक्सेना के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक जवाहर कांग्रेस भवन में आयोजित हुई, जिसमें देश के लिए दान अभियान को बूथ स्तर तक पहुंचाने और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई साथ ही आने वाले लोकसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए संगठन में नए लोगों को जोड़ने निष्क्रिय लोगों को हटाने और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी विनय सक्सेना ने कहा कि राजनीति में कभी समय एक सा नहीं होता है बदलाव निश्चित तौर पर होते हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है नए उत्साह और ऊर्जा के साथ आने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाना है लोकसभा प्रभारी ने देश के लिए दान अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की उसमें भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बैठक में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भले प्रदेश में कांग्रेस की सरकार न बनी हो लेकिन हमें जनता के हित की लड़ाई लड़नी है जनता जनार्दन का विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ है इसलिए जनता की लड़ाई हमें सड़कों से लेकर भोपाल तक लड़नी होगी उन्होंने आगे कहा कि वोटर लिस्ट बनने का कार्य पुन प्रारंभ हो गया है हमारे बीएलए के साथीगण नाम जुड़वाने से लेकर मतदाता सूची सही और प्रभावी ढंग से बने इसमें विशेष ध्यान देवें साथ ही नए सिरे से ब्लॉक मंडलम और सेक्टर की कार्यकारिणी में कसावट लाकर लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाएं। जिला अध्यक्ष ने देश के लिए दान अभियान में सभी से भागीदारी निभाने की अपील की।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदौरिया महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सिंह युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार रखें बैठक में प्रमुख रूप से सिंगरौली कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह रुद्र प्रताप सिंह बाबा आनंद सिंह शेरगांव जनपद अध्यक्ष कुसमी श्रीमती श्यामवती सिंह पूर्व महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह कुमुदिनी सिंह उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा महामंत्री नवीन सिंह जय सिंह धीरेश सिंह संभागीय प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ओंकार सिंह करचूली रमेश साकेत प्रवक्ता पंकज सिंह एनएसयूआई अध्यक्ष सौरभ सिंह ब्लॉक अध्यक्ष रविनाथ गोस्वामी अरविंद तिवारी संकट सुंदरलाल सिंह रामविलास पटेल परमजीत पांडे प्रदीप दीक्षित जय सिंह शशि कला द्विवेदी राणा प्रताप सिंह राजबहोर जायसवाल शिव प्रसाद यादव जय सिंह शीला रानी साकेत सुनीता मिश्रा सोनम सोनी प्रियंका सिंह इंदू सिंह सुशीला साकेत रेखा सोनी शशिकला द्विवेदी रजनीश श्रीवास्तव धर्मेंद्र सिंह दयाशंकर वर्मा दिनेश सिंह रामपाल सिंह राजभर साकेत रत्नेश सोनी पंकज कुशवाहा अजीत सिंह अजय कुमार प्रजापति गंगा प्रसाद पटेल रमेश जितेंद्र बहादुर सिंह जान आलम विवेक सिंह जय सिंह धर्मराज सिंह रामविलास पटेल तेज बहादुर सिंह लालजी सिंह सुरेश प्रताप त्रिपाठी प्रद्युम्न मिश्रा दान बहादुर सिंह रमेश कुमार सिंह दिनेश विश्वकर्मा लाल कॉल भरत लाल वर्मा राणा प्रताप सिंह प्रमोद कुमार शुक्ला विनय सिंह कमलेश्वर सिंह जितेंद्र सिंह हिमांशु तिवारी लालमणि साहू राजकरण यादव सन्नी मोटवानी ओमप्रकाश सिंह नीलम सिंह रेखा सिंह शिवमंगल पटेल राहुल शुक्ला मनोज सिंह सहित जिला कांग्रेस कमेटी ब्लॉक मंडलम सेक्टर एवं सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे बैठक का संचालन संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे ने किया एवं आभार जिला महामंत्री विनोद विश्वकर्मा ने व्यक्त किया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button