ब्रेकिंग न्यूज़

अन्नदाता के स्वाभिमान के लिए ग्राम परिक्रमा यात्रा — देव कुमार 

ar 728 ad
AR News Live

अन्नदाता के स्वाभिमान के लिए ग्राम परिक्रमा यात्रा — देव कुमार

भाजपा जिला अध्यक्ष ने ग्राम परिक्रमा यात्रा का किया शुभारंभ

रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा

सीधी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की मुख्य आतिथ्य में एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजमणि साहू की अध्यक्षता में स्थानीय गल्ला मण्डी में अखिल भारतीय स्तर पर ग्राम परिक्रमा यात्रा का पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने वर्चुअल शुभारंभ किया।लाइव एलसीडी के माध्यम से किसान मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस अभियान से जुड़कर लाभान्वित हुए।

वर्चुअल समापन के पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि अन्न दाता के स्वाभिमान के लिए ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ आज से किया जा रहा है। इस यात्रा में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों का बखान करेंगे। साथ ही नौ संकल्पों के साथ यह यात्रा पूरे देश में आरंभ हुई है। जिसमें मुख्य रूप से स्थानीय उत्पादन को प्रोत्साहन, स्थानीय तीर्थ मंदिरों को बढ़ावा, प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ मोटे अनाज के उत्पादन को भी प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे किसानों की आय दुगुनी करने के लिए किसानों से संवाद भी किया जाएगा। जो किसान भाईजन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं, उन्हें उनका लाभ दिलाना भी इस यात्रा के दौरान सुनिश्चित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंन्सा है कि एक गांव एक उत्पाद, विशिष्ट हो, जो वैश्विक पहचान बनाएं और अन्नदाता किसान को पूंजीपति बनाएं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष रविचंद्र सिंह परिहार, वरिष्ठ भाजपा नेता शत्रुघ्न तिवारी, प्रदेश सहसंयोजक जितेन्द्र सिंह चौहान, सुधीर शुक्ला, सुरेश सिंह चौहान, सरस्वती बहेलिया, जिला मंत्री सुनीता रानी वर्मा ,अमित प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मनीला सिंह चौहान, पूनम सोनी, मोर्चे के प्रदेश कार्य समिति सदस्य पुष्पराज सिंह चंदेल, मनोज मिश्रा, जागेंद्र सोनी, महामंत्री अजीज सिंह लल्ला, संदीप शर्मा, मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, सूर्य प्रताप सिंह, राजेश्वर पटेल, रामकृपाल जायसवाल, रामस्वरूप मिश्रा, रानू साकेत, मुन्नी रावत, नरेंद्र गौतम, पुन्नू खान, बाबूलाल कुशवाहा, आदित्य सिंह, राजेश साहू, बृजेश सिंह, मनोज तिवारी, जितेंद्र सिंह परिहार सहित सैकड़ो पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button