भाजपा जिला अध्यक्ष ने सैकड़ो लोगों को दिलाई पार्टी की सदस्यता

भाजपा जिला अध्यक्ष ने सैकड़ो लोगों को दिलाई पार्टी की सदस्यता
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। गांव चलो अभियान के अंतर्गत न्यू जॉइनिंग अभियान के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने पार्टी कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व उपसरपंच संजू साहू, उप सरपंच भीमसेन साहू, साहू समाज के वरिष्ठ नेता राम प्रसाद साहू, राजकुमार साहू, अनिल साहू, रमेश कुमार साहू, भैया लाल साहू, अजीत साहू, मछली पालन समिति के जिला अध्यक्ष गोपाल साकेत, अटल साहू, चंदन साहू, हीरालाल साहू ने अपने दर्जनों साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अनिल पांडे, जिला महामंत्री डॉक्टर मनोज मिश्रा, नगरी निकाय के प्रदेश सहसंयोजक जितेन्द्र सिंह चौहान, जिला मंत्री अमित प्रधान, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी पुनीत नारायण शुक्ला, मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




