शातिर अपराधी प्रिंस उर्फ़ प्रशांत पाण्डेय 60 सीसी अवैध नशीली कफ सिरप के साथ चुरहट पुलिस की गिरफ्त में।
कई गंभीर अपराधों के साथ आरोपी के ऊपर जिले में दो दर्जन से अधिक अपराध है पंजीबद्ध ।

रिपोर्ट अरुण मिश्रा
सीधी l पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चुरहट श्री विवेक गौत्तम के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी चुरहट निरी पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी सेमरिया उनि देवेंद्र पाण्डेय द्वारा जिले के शातिर अपराधी प्रिंस उर्फ़ प्रशांत पाण्डेय को 60 सीसी नशीली सिरफ आनरेक्स के साथ किया गिरफ्तार।

*मामला विवरण:-* दिनांक 29/07/2023 की रात्रि में चौकी प्रभारी सेमरिया उपनिरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय को जरिये मुखविर सूचना मिली कि बढ़ौरा शिव मंदिर के पास शातिर आरोपी प्रिंस उर्फ़ प्रशांत पाण्डेय एक थैले में अवैध नशीली कफ सिरफ आनरेक्स विक्री हेतु रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। मुखविर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया जाकर चौकी प्रभारी सेमरिया उनि देवेंद्र पाण्डेय व उनकी टीम द्वारा मुखविर के बताये स्थान पर दविश दी गई जो मोके पर थाना कोतवाली सीधी के निगरानी पदमाश एवं शातिर अपराधी प्रिंस पाण्डेय उर्फ प्रशांत पाण्डेय पिता सरोजकांत पाण्डेय उम्र 38 वर्ष निवासी उत्तर करौंदिया सीधी को शिव मंदिर रोड़ बढ़ौरा से 60 सीसी अवैध मादक पदार्थ आनरेक्स कफ सिरफ सहित पाया गया । आरोपी का उक्त कृत्य धारा 8/21 एन डी पी एस एक्ट, 5/13 म.प्र. ड्रग कन्ट्रोल अधि. के तहत दण्डनीय पाये जाने पर मामला पंजीबद्ध कर अवैध मादक पदार्थ अवैध नशीली कफ सिरप जप्त क आरोपी को गिरफ्तार किया गया जाकर न्यायालय पेश किया गया जहा से न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया हैं ।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी पुष्पेंद्र मिश्रा,चौकी प्रभारी सेमरिया उनि देवेन्द्र पाण्डेय, प्र. आर. भीमसेन त्रिपाठी, अंजीत वर्मा एवं आर श्रवण भारद्वाज की विशेष भूमिका रही ।


