ब्रेकिंग न्यूज़

आज जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 107 आवेदकों की समस्याएं निराकरण के दिए निर्देश

ar 728 ad
AR News Live

आज जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 107 आवेदकों की समस्याएं निराकरण के दिए निर्देश

 

बाबू लाल की समस्या का हुआ त्वरित निराकरण

👉 अरुण मिश्रा की रिपोर्ट

 

सीधी l जनसुनवाई में कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 107 आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की गई तथा उसके निराकरण के लिए निर्देश दिए गए। अनिराकृत आवेदनों के लिये समय-सीमा निर्धारित करते हुए कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि जिन आवेदन पत्रों में समय सीमा निर्धारित की गई है उसको विभाग प्रमुख तत्काल अपने संज्ञान में लेकर निराकरण कर संबंधित आवेदन कर्ता को सूचित करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग प्रमुख अपने कार्यालय में जनसुनवाई के रजिस्टर संधारित कर उसमेें सप्ताहवार शिकायती आवेदन पत्रों की स्थिति दर्ज करना सुनिश्चित करें।

 

जनसुनवाई के दौरान में ग्राम उपनी तहसील गोपद बनास के बाबू लाल मौर्या को श्रवण यंत्र प्रदाय किया गया। विगत तीन वर्ष से बहरापन हो जाने के कारण उन्हें सुनने में बहुत कठिनाई हो रही थी, जिसके कारण उन्हें अपने दैनिक जीवन में बहुत ही समस्या होती थी। श्रवण यंत्र मिलने से उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की तथा शासन के प्रयासों की सराहना की गई है।

 

उक्त आवेदन पत्र का निराकरण करते हुए कलेक्टर ने सामाजिक न्याय एवं निशक्त कल्याण विभाग सीधी द्वारा उपकरण वितरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे आवेदन पत्र पर उनकी पेंशन, राशन और अन्य समस्या के निराकरण के लिए आपसी समन्वय स्थापित करें। जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित निराकरण होने से आवेदक बहुत खुश और संतुष्ट दिखे।

 

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, अपर कलेक्टर राजेश शाही, एसडीएम गोपद बनास नीलेश शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button