ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

अपनी जान बचाने के लिए दर-दर की ठोकर खा रहा है युवक,सीधी पुलिस फिर भी है शांत..

ar 728 ad
AR News Live

अपनी जान बचाने के लिए दर-दर की ठोकर खा रहा है युवक,सीधी पुलिस फिर भी है शांत..

एसपी को पुनः आवेदन देकर लगाई है न्याय की गुहार

 

जी हा हम बात कर रहे हैं पुरानी सीधी स्थित चंद्रा पेट्रोल पंप की जहा पर मारपीट से प्रताड़ित पीड़ित युवक ने अपनी जान बचाने की एसपी ऑफिस में न्याय की गुहार लगाई है

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी कोतवाली अंतर्गत निवासी वार्ड क्रमांक 24 के रहने वाले संदीप सिंह चौहान पिता कैलाश सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती आवेदन पत्र देते हुए बताया है कि वार्ड क्रमांक 24 में चंद्रा फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप के संचालक अरुण कुमार सोनी व उनके परिजनों द्वारा बेरहमी पूर्वक 1/3/23 को मारपीट की गई।

प्रार्थी का कहना है कि चंद्रा फिलिंग स्टेशन में अपनी मोटरसाइकिल मैं सुबह 10:30 पेट्रोल डलवाने गया था। तभी पेट्रोल पंप के संचालक अरुण सोनी,महेश सोनी, वरुण सोनी, पिता महेश सोनी, राहुल सोनी,अरुण सोनी,माया सोनी,संजय सोनी,सोनी आशु सोनी,हल्के सोनी द्वारा लाठी-डंडे हाथ से सीधे दर्जनों की तादाद में मारपीट शुरू कर दी।

 

प्रार्थी का कहना है कि पूर्व में फोन पर छोटी मोटी कहासुनी हुई थी। लेकिन मामले को इतना गंभीरता से मेरे द्वारा नहीं लिया गया था। चुकी हम सभी लोग वहीं के निवासी हैं इतना अंदाजा नहीं था कि मामला इतना गंभीर होगा कि इतने सारे लोगों द्वारा मेरे ऊपर प्राणघाती हमला कर दिया जाएगा।

उसके बावजूद भी इन सभी के द्वारा उल्टा ही थाने में तत्काल पहुंचकर दल बल के साथ उल्टा हमारे ही खिलाफ आवेदन पत्र प्रस्तुत कर दिया और वहां पुलिस द्वारा तत्काल एक्शन लेते हुए मामले की ना विवेचना कर सीधे ताबड़तोड़ हमारी तलाश में लग गई। जिसके बाद इसकी भनक पड़ते ही मैं थाने में प्रस्तुत हुआ जहां यह सब मौजूद थे और मुझे ही उल्टा डांट फटकार भी थाने में लगाई गई एवं वही इन सभी को संरक्षण देने वाले हल्के सोनी ने भी भला बुरा कहा गया।

 

मजबूरन में एक सामान्य व्यक्ति चुपचाप वहां इन सब की सुनता रहा अपनी बात और कुछ मारपीट की वीडियो क्लिप थाना प्रभारी महोदय के समक्ष रखना चाहा लेकिन मेरी एक भी नहीं सुनी गई। ऊपर से मुझे ही डांट फटकार लगाई गई मारपीट को अंजाम देने वाले अपराधियों को संरक्षण दिया गया एवं थाने में दबाव बना कर रजामंदी करा दी गई। थाने से मुझे भगा दिया गया।

 

फिर मैं चुपचाप चला आया जिसके बाद मेरे घर के परिजनों एवं मैं कहीं ना कहीं पीड़ित होने की वजह से अपने आपको असहज महसूस कर रहा था। जिसको लेकर इस घटना के एक शिकायती पत्र बनाया 16/3/23 को पुलिस अधीक्षक महोदय को दिया लेकिन मामले की किसी प्रकार से गंभीरता अभी तक नहीं देखी गई। इतना तो था ही साथ में चंद्रा पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाल कर मुझे काफी बायरल भी किया जा रहा है साथ ही

वहीं आए दिन गांव के ही धीरू यादव से एक बार पुनः मारपीट करने वाले राहुल सोनी अरुण सोनी द्वारा 29/3/23 को अपने पास बुला कर पेट्रोल पंप के टैंकर के पास ले जाकर चाकू दिखाते हुए बोल रहा था कि संदीप सिंह को बता देना ज्यादा होशियार नहीं बनेंगे नहीं तो इस बार जान से जाएगा। उसका इंतजाम मेरे द्वारा कर लिया गया है।जिसकी शिकायत आज पुनः मेरे पड़ोसी धीरू यादव द्वारा एसपी ऑफिस पहुंचकर राहुल सोनी तनय अरुण सोनी के विरुद्ध एक बार पुनः शिकायती पत्र दिया गया है।

 

प्रशासन से मेरी मांग है कि मेरी जान को खतरा है मेरी जान माल की रक्षा की जाए एवं इन दोषियों के ऊपर जांच कर उचित दंडात्मक कार्यवाही की जाए घटना की पूरी वीडियो भी मेरे पास उपलब्ध है जिस प्रकार से बेरहम पूर्वक इन सभी के द्वारा मेरे साथ मारपीट की गई है और वीडियो बनाकर सभी को भेज कर मुझे अपमानित किया जा रहा है l


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button