सम्राट चौक की बसों को किया गया व्यवस्थित, बिना नंबर प्लेट वाहनों पर चला अभियान।

सम्राट चौक की बसों को किया गया व्यवस्थित, बिना नंबर प्लेट वाहनों पर चला अभियान।
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी। पुलिस अधीक्षक डॉ रविंद्र वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में सीधी पुलिस के विभिन्न थाना क्षेत्र अन्तर्गत विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें मुख्य रुप से बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों पर कार्यवाही की गई साथ ही हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया गया इसी कड़ी में यातायात पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट 9 वाहनों सहित 32 वाहनों का चालान किया गया।
*पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश, तेज रफ्तार और पटाखा वाली बुलेट चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।*
बाजार क्षेत्र में तेज गति से दोपहिया वाहन में सवार होकर निकलने वाली गैंग के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए पुलिस अधीक्षक ने ऐसे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गौरतलब है कि तेज आवाज करने वाली दोपहिया गाड़ियों से बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन के बाद यातायात पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान प्रारंभ कर दिया है।
*5 ओवरलोड वाहनों पर भी हुई कार्रवाई, प्रकरण न्यायालय भेजा गया।*
यातायात पुलिस द्वारा 5 ओवरलोड हाईवा पर कार्यवाही कर प्रकरण न्यायालय भेजा गया है, 2 वाहनों पर न्यायालय द्वारा क्रमशः
54हजार 5 सौ रुपए और 50 हजार 80 रुपए। का जुर्माना किया गया है शेष तीन का प्रकरण न्यायालय में लंबित है।




