ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क दुर्घटनाऒ से बचाव हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सीधी पुलिस की सख्त वाहन चेकिंग, बिना हेलमेट / सीट बेल्ट वाहन चालकों के विरुद्ध की जा रही चालानी कार्यवाही।

ar 728 ad
AR News Live

सड़क दुर्घटनाऒ से बचाव हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सीधी पुलिस की सख्त वाहन चेकिंग, बिना हेलमेट / सीट बेल्ट वाहन चालकों के विरुद्ध की जा रही चालानी कार्यवाही।

 

_*शहर के विभिन्न चेकिंग स्थलों पर देर रात्रि तक पुलिस अधीक्षक स्वयं रहे उपस्थित, विशेष अभियान के तहत कल दिनांक 28/12/23 को कुल 260 वाहनों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही कर वसूले 103600 रुपए समन शुल्क।*_

 

_*वाहनों की विजिबिलिटी एवं घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु वाहनों में रिफ्लेक्टर/रेडियम एवं पीली प्रकाश की लाइट लगवाने हेतु किया गया जागरूक*_

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु *पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविंद्र वर्मा* के निर्देशन में जिले के यातायात थाना सहित जिले के समस्त थानो में यातायात जागरूकता का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत वर्तमान समय में रात्रि के समय घना कोहरा होने से विजिविल्टी बहुत कम रहती है जिसके कारण दुर्घटना होने की संभावना अत्यधिक बढ़ जाती है जिसके बचाव हेतु वाहन चालकों को जागरूक किया गया साथ ही वाहनों में विजिबिलिटी हेतु रिफ्लेक्टर/रेडियम लगवाने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में कल दिनांक 28/12/23 को थाना यातायात एवं जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत पृथक पृथक चेक प्वाइंटों पर थाना यातायात प्रभारी एवं जिले के समस्त थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग की लगाई गई जिले के शहर स्थिति चेकिंग प्वाईंटो में स्वयं पुलिस अधीक्षक ने देर रात्रि तक उपस्थित रहकर चेकिंग करवाई गई। दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट एवं चार पहिया वाहन बिना सीट बेल्ट के ड्राइविंग कर रहे वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्यवाही की गई जिसके तहत कल दिनांक 28/12/2023 को दो पहिया वाहन चालको के विरुद्ध ड्राइविंग के दौरान हेलमेट धारण न करने वाले 159 दो पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 47700 रुपए एवं सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करने वाले 69 चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 35500 रुपए समन शुल्क, यातायात के अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 32 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कर 21400 रुपए, कुल 260 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए 103600 (1 लाख 3 हजार छ: सौ रुपए) शासकीय कोष में जमा किया गया।

 

_*यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित घर पहुंचे।*_

 

_*सीधी पुलिस आपकी सुरक्षा में सदैव तत्पर।*_


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button