ब्रेकिंग न्यूज़

सिहावल/पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा,शासकीय योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से लक्षित लाभार्थियों को मिले- विश्वामित्र पाठक

ar 728 ad
AR News Live

सिहावल/पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा,शासकीय योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से लक्षित लाभार्थियों को मिले- विश्वामित्र पाठक

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी l सिहावल विकसित भारत संकल्प यात्रा का लक्ष्य हर उस व्यक्ति तक पहुंचना है जो किसी कारणवश सरकार की योजनाओं से वंचित रह गया है। मोदी जी के गारंटी की गाड़ी जहां-जहां जा रही है लोगों की उम्मीदें एवं आशाएं पूरी हो रही हैं। संकल्प यात्रा की सार्थकता तभी सिद्ध होगी जब शासकीय योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से लक्षित लाभार्थियों को मिले। उक्त आशय के विचार विधायक सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में व्यक्त किए। गुरुवार 28 दिसंबर को विकसित भारत संकल्प महा अभियान के क्रम में विधानसभा क्षेत्र सिहावल की ग्राम पंचायत कोरौली कला एवं चमरौहा में यात्रा पहुंची जहां पर मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का रोली चंदन लगाकर स्वागत किया गया । कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शुरुआत हुई। कार्यक्रम में विभाग प्रमुखों द्वारा विभाग में संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही शिविर स्थल पर ही पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button