शहर के चप्पे-चप्पे में खुलेआम मूली गाजर की तरह सरेआम रोड पर कट रहे हैं बकरे और मुर्गे नगरीय प्रशासन व जिला प्रशासन बेखौफ : जय सिंह चौहान राजू

शहर के चप्पे-चप्पे में खुलेआम मूली गाजर की तरह सरेआम रोड पर कट रहे हैं बकरे और मुर्गे नगरीय प्रशासन व जिला प्रशासन बेखौफ : जय सिंह चौहान राजू
*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा
सीधी l नगर पालिका की उदासीनता कहे या भाजपा की तानाशाही शहर में मीट मंडी होने के बावजूद भी अब तक नहीं करा पाए विस्थापित मीट व्यापारियों को जय सिंह राजू।
समाजवादी पार्टी मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव सचिव एवं जिला प्रवक्ता सपा जय सिंह राजू ने कांग्रेस और भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में मीट मंडी क्यों ना बन गई हो लेकिन भाजपा के नेता मीट व्यापारियों को अब तक मीट मंडी में विस्थापित नहीं करा पाए जिससे ऐसा प्रतीत होता है। कि भाजपा के नेता मीट व्यापारियों के सामने नतमस्तक हो गए हैं। भाजपा के भ्रष्टाचार की बात करूं तो सनातन और हिंदुत्व के नाम पर वोट लेने वाली भाजपा के शासनकाल में आपको यही सोधी में ही देखने को मिलेगा कि नवरात्रि और सावन जैसे पवित्र त्योहारों में शहर में खुलेआम मीट बिकती है। अगर कांग्रेस की बात करूं तो नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस के नेता बड़ी-बड़ी बात करने वाले आज भी मीट व्यापारियों को मीट मंडी में विस्थापित कराने को लेकर उनके पसीने छूटते हैं सवाल यह उठता है कि अगर इन मीट व्यापारियों को मंडी में विस्थापित कर दिया गया तो फिर इनके मंशा के विपरीत होगा इसलिए जो ही पार्टी इनको हटवाने में सक्रियता दिखाई उसी का वोट बैंक कट सकता है। या कि फिर इन नेताओं की मीट व्यापारियों से कोई सांठगांठ है अब
अंदर खिचड़ी क्या पक रही है यह तो सत्ताधारी एवं विपक्ष के नेता ही बता पाएंगे क्योंकि यदि शहर के चप्पे-चप्पे में खुलेआम मूली गाजर की तरह बकरे और मुर्गे कट रहे हैं तो जिससे शहर में आ जा रहे छोटे छोटे नन्हे मुझे बच्चों एवं स्कूली छात्रों के अंदर इस तरह का कृत्य देख क्रूरता पैदा होती है। समाजवादी पार्टी इस तरह के कृत्य से कदापि समझौता नहीं कर सकती है। अगर नगर पालिका के सीएमओ एवं कांग्रेश के नगर पालिका में पदस्थ नेता मीट व्यापारियों को मीट मंडी में विस्थापित नहीं कराए तो आने वाले दिनों में सपा बड़ा आंदोलन नगरपालिका में दे सकती है। उक्त बातें सपा मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रवक्ता जय सिंह चौहान उर्फ राजू ने अपने जारी बयान में कहे हैं।




