ब्रेकिंग न्यूज़

सीधी में 17 उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला

ar 728 ad
AR News Live

लोकसभा निर्वाचन 2024 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 11-सीधी में 17 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों को चुनाव प्रतीक आवंटित कर दिए गए हैं।इस संबंध में रिटर्निंग आफीसर स्वरोचिष सोमवंशी ने बताया कि कमलेश्वर इंद्रजीत कुमार इंडियन नेशनल कांग्रेस चुनाव प्रतीक हाथ, पूजन राम साकेत (बब्बू) बहुजन समाज पार्टी चुनाव प्रतीक हाथी, डाॅ. राजेश मिश्रा भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रतीक कमल, अजय प्रताप सिंह गोंडवाना गणतंत्र पार्टी चुनाव प्रतीक आरी, श्रीमती तारा देवी सिंह राष्ट्रीय जनसंचार दल चुनाव प्रतीक बैटरी टाॅर्च, नारायण दास शाह ‘‘मूलनिवासी’’ पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) चुनाव प्रतीक फलों से युक्त टोकरी, रामविशाल कोल राष्ट्रीय समाज पक्ष चुनाव प्रतीक सीटी, रामसहाय साहू आपका गणतंत्र पार्टी चुनाव प्रतीक सिलाई की मशीन, श्यामलाल वैश्य भारतीय शक्ति चेतना पार्टी चुनाव प्रतीक बाॅसुरी, संजय नामदेव कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया चुनाव प्रतीक बाल और हँसिया तथा निर्दलीय अभ्यर्थी में कैलाश प्रसाद वर्मा चुनाव प्रतीक रूम कूलर, दद्दी यादव चुनाव प्रतीक अलमारी, दशरथ प्रसाद बैस चुनाव प्रतीक सेव, भगवान प्रसाद तिवारी चुनाव प्रतीक डीजल पम्प, महेन्द्र भइया चुनाव प्रतीक हैलीकाॅप्टर, लक्ष्मण सिंह बैस चुनाव प्रतीक काॅच का गिलास एवं सुनील तिवारी चुनाव प्रतीक ऑटो रिक्शा चुनाव मैदान में हैं। तीन अभ्यर्थियों राकेश पटेल एडवोकेट, रामवतार विश्वकर्मा एवं ज्ञानी जायसवाल ने निर्धारित समयावधि में अपना नाम निर्देशन पत्र वापस लिया। मतदान 19 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button