सीधी

आधा एकड़ जमीन के लिए हुआ विवाद, सिर पर मारी टांगी,ग्राम लकोड़ा की है घटना

ar 728 ad
AR News Live

आधा एकड़ जमीन के लिए हुआ विवाद, सिर पर मारी टांगी,ग्राम लकोड़ा की है घटना

सीधी। सीधी जिले की कमर्जी थाना अंतर्गत ग्राम लकोड़ा में जमीनी विवाद के कारण एक व्यक्ति के सिर पर धारदार हथियार तंगी से वार किया गया। जिसकी वजह से उसके सिर गंभीर रूप से चोट आई है। इसे इलाज के लिए जिला अस्पताल सिद्धि लाया गया है जहां गंभीर हालत में उसे व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

 

घटना उसे वक्त की है जब राजकरण यादव आज बुधवार के दिन सुबह 8 बजे अपने घर के बाहर धूप ले रहे थे। जहां पीछे से उनके परिवार के लालू यादव आए और उनके साथ एक और व्यक्ति आया जिसने पीछे से उनके सिर पर टंगी मार दी। जिसकी वजह से काफी खून बहने लगा और रोने व चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य भी आ गए। जिसे देखकर लालू यादव और उसका साथी मौके से भाग निकला। इसके बाद मुन्नी बाई ने 108 एंबुलेंस को फोन किया और उसके माध्यम से राजकरण यादव को जिला अस्पताल लेकर आए जहां गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है।

 

राजकरण यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि लालू यादव मेरे परिवार का ही रहने वाला है। आधे एकड़ जमीन के लिए यह विवाद कई सालों से चल रहा है। जमीन का केस भी तहसील न्यायालय में चल रहा है। मैंने पहले कहा था कि जब तक फैसला नहीं होता है तब तक उसे जमीन का उपयोग ना तो मैं करूंगा और ना ही आप करना। उस समय तो सहमति बन गई लेकिन फिर आज मेरे ऊपर अचानक उसने हमला कर मुझे घायल कर दिया। यह विवाद पिछले 3 सालों से चल रहा है।

 

वहीं पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी कमर्जी पवन सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना है। जहां जमीनी विवाद का कारण बताया जा रहा है हम पूरे मामले की जांच करेंगे, फिलहाल घायल होने की वजह से पहले उन्हें अस्पताल भिजवा दिया गया है और आवेदन आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button