मजिस्ट्रेटी के सामने दुकानों में हो रही चोरी

मजिस्ट्रेटी के सामने दुकानों में हो रही चोरी
रिपोर्ट👉 अरुण मिश्रा
सीधी। जिला न्यायालय सीधी के उत्तरी गेट के सामने फुटपाथी दुकानदारों की गोमतियों के ताले असमाजिक तत्वों द्वारा तोडक़र चोरियां की जा रही हैं। तत्संबंध में पीडि़त होटल कारोबारी मनमोहन गुप्ता पिता जग्यभान गुप्ता ने बताया कि उसकी दुकान का अभी गुरुवार की दरम्यानी रात अज्ञात बदमाशों द्वारा उनकी दुकान में चोरी की गई। यहां तक कि दुकान के सामने छांव के लिए लगाई गई प्लास्टिक पन्नियां एवं कपड़ों को भी चोर उठा ले गए। एक चोर को पकडक़र लोगों ने कोतवाली पुलिस को सौंप दिया था। जिसके बाद उसकी दुकान के सामने लगी प्लास्टिक पन्नी एवं कपड़े को पुलिस ने वापस करा दिया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता जय सिंह राजू ने बताया कि यहां के फुटपाथी कारोबारियों की दुकानों में अक्सर चोरी की घटनाएं होती हैं। गरीब तबके के यह व्यापारी काफी परेशान हैं। यदि पुलिस द्वारा रात्रिकालीन गस्त इस क्षेत्र में भी बढ़ा दी जाए तो निश्चित ही लगातार हो रही चोरी की घटनाओं में अंकुश लग जाएगा।




