सीधी

सीधी में सनसनी! युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जानिए पूरी खबर”

ar 728 ad
AR News Live

सीधी। बहरी थाना क्षेत्र के ग्राम खुटेली में रविवार की रात एक 35 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

मृतक की पहचान राजेंद्र साकेत (पिता जयलाल साकेत) निवासी ग्राम खुटेली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक ने घर के एक कमरे में छत पर लगे लकड़ी के गोले में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद उसकी मां को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद अन्य परिजनों को बुलाकर उसे फंदे से नीचे उतारा गया।

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button