सीधी

अमिलिया हाई स्कूल के पास तालाब में मगरमच्छ दिखने से दहशत, प्रशासन अलर्ट

ar 728 ad
AR News Live

सीधी, सिहावल। अमिलिया हाई सेकेंडरी स्कूल के पास स्थित तालाब में मगरमच्छ दिखने से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने तालाब में चार से पांच फीट लंबा मगरमच्छ देखा, जिसकी सूचना तुरंत अमिलिया पुलिस को दी गई। पुलिस ने घड़ियाल अभयारण्य को सूचित कर उचित कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्कूल और मंदिर के पास तालाब, खतरे की आशंका

सीधी जिले के जनपद पंचायत सिहावल के ग्राम पंचायत अमिलिया में यह तालाब मुख्य बाजार में स्थित है, जिसके पास हाई सेकेंडरी स्कूल और एक मंदिर भी है। श्रद्धालु और स्कूल के छात्र अक्सर इस तालाब के आसपास आते-जाते रहते हैं। ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी से सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब के आसपास कई अन्य जीव भी हो सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा होने की संभावना बनी हुई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में आ सकती है चुनौतियां

तालाब पूरी तरह पानी से भरा हुआ है, जिससे मगरमच्छ को पकड़ने में कठिनाई आ सकती है। इसके अलावा, स्थानीय ग्रामीण इस तालाब का उपयोग शौच और मवेशियों को पानी पिलाने के लिए भी करते हैं। ऐसे में मगरमच्छ के कारण आमजन और मवेशियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार

अब सबकी नजर प्रशासन पर है कि वह इस स्थिति से निपटने के लिए क्या कदम उठाता है। वन विभाग और विशेषज्ञों की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला जाएगा या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और जल्द ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने की बात कही है।

इस घटना पर हम लगातार अपडेट देते रहेंगे।


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button