ब्रेकिंग न्यूज़

गैंगरेप की घटना वहशीपन की पराकाष्ठा पीड़ित परिवार को एक करोड़ की सहायता तत्काल दी जाए

ar 728 ad
AR News Live

गैंगरेप की घटना वहशीपन की पराकाष्ठा

पीड़ित परिवार को एक करोड़ की सहायता तत्काल दी जाए

*रिपोर्ट*👉 अरुण मिश्रा

सीधी 28 जुलाई, 2023

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने सतना जिले के मैहर में 11 साल की बच्ची के साथ हुई गैंगरेप की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे वहशीपन की पराकाष्ठा बताया है| उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में मध्यप्रदेश की पूरे देश में थू थू हो रही है लेकिन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पर कोई असर नहीं हो रहा है| हमारा प्रदेश विद्रूपताओं के मामले में देश में सबसे आगे है| उन्होंने सवाल किया है कि आखिर कब तक प्रदेश में यह सब चलता रहेगा और पूरे देश में मध्यप्रदेश की बदनामी होती रहेगी|

अजयसिंह ने मुख्यमंत्री से आरोपियों के खिलाफ तत्काल एक्शन लेने की मांग मुख्यमंत्री से की है| इसके साथ ही पीड़ित परिवार को तत्काल एक करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता देने के लिए भी शिवराजसिंह चौहान से मांग की है| उन्होंने कहा कि विन्ध्य क्षेत्र लगातार अपराधों का केंद्र बनता जा रहा है जो गंभीर चिंता का विषय है| भाजपा सरकार में दलितों, आदिवासियों और महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं| एक मामला शांत नहीं होता और दूसरा मामला सामने आ जाता है| सरकार को गंभीरता के साथ इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल योग्य अफसरों की टीम बनाकर एक्शन प्लान तैयार करना चाहिए वरना मध्यप्रदेश अपराधों का टापू बन जायेगा |


AR News Live
ar 728 ad
ar 728 ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ar 728 ad
Back to top button